ज्वेलरी शॉप में फिल्मी स्टाइल में ठगी, 5 लाख के जेवर पहनकर फरार महिला दुर्ग से गिरफ्तार, सोने की रानी का हार बरामद, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

A film-style robbery at a jewellery shop; a woman who fled with jewellery worth Rs 5 lakh was arrested in Durg; a gold necklace was recovered, leading to a major police success.

ज्वेलरी शॉप में फिल्मी स्टाइल में ठगी, 5 लाख के जेवर पहनकर फरार महिला दुर्ग से गिरफ्तार, सोने की रानी का हार बरामद, पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी

रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी में ठगी का मामला सामने आया था. यहां एक महिला ग्राहक बनकर ज्वेलरी दुकान पहुंची और करीब 5 लाख रुपये के जेवर पहनकर ट्रायल के बहाने चंपत हो गई. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए महिला और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी ज्वेलरी दुकान के संचालक ने टिकरापारा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 मार्च 2026 को दोपहर करीब 3:30 बजे एक महिला और एक युवक उनकी ज्वेलरी दुकान पर सोने का रानी हार खरीदने के बहाने आए. उस समय दुकान में उनके बेटे भी मौजूद थे. जिस पर दोनों महिला को रानी हार दिखाए. खरीदारी के दौरान महिला ने चालाकी से सोने का रानी हार, सोने की चांद बाली, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल तथा चांदी की बिछिया पहन ली और यह कहते हुए बहाना बनाया कि उसकी एक सहेली बैंक से पैसे लेकर आ रही है, जो एक और हार खरीदेगी। कुछ देर बाद महिला फोन पर बात करते हुए दुकान के बाहर गई और यह कहकर निकल गई कि वह अपनी सहेली को लेकर आती है.
काफी देर तक वापस नहीं आने पर उसके साथ आए युवक से पूछताछ की गई. जिसने अपना नाम मेषराम साहू और महिला का नाम कमलेश्वरी साहू बताया. पूछताछ के दौरान युवक भी मौका पाकर भागने का प्रयास करने लगा. जिसे पकड़ लिया गया. प्रार्थी की इस रिपोर्ट पर थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 208/2026 धारा 305 भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज किया गया
घटना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (वेस्ट जोन) संदीप पटेल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राहुल देव शर्मा तथा सहायक पुलिस आयुक्त न्यू राजेंद्र नगर नवनीत पाटिल द्वारा आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी एवं चोरी गए जेवरों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए. थाना टिकरापारा पुलिस की टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी, उसके पुत्र एवं पकड़े गए आरोपी से विस्तृत पूछताछ की गई. साथ ही आसपास लगे सीसीटीव्ही कैमरों के फुटेज का बारीकी से अवलोकन कर तकनीकी सहायता से आरोपिया के भागने के संभावित मार्गों का पता लगाने के साथ ही महिला आरोपी के संबंध में दुर्ग पुलिस से समन्वय स्थापित किया गया.
तकनीकी सानुतों और सघन पतासाजी के आधार पर फरार महिला आरोपी को दुर्ग शहर से चोरी किए गए जेवरों सहित पकड़ने में कामयाबी मिली. दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की सोने का रानी हार, सोने की चांद बाली (1 जोड़ी), सोने की अंगूठी, चांदी की पायल (1 जोड़ी), चांदी की बिछिया (3 जोड़ी) तथा घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जुमला कीमत लगभग 5,33,000/- रूपये* जप्त कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किया गया. आरोपियों का पुलिस रिमांड लेकर चोरी की अन्य घटनाओं के बारे में विस्तृत पूछताछ की जाएगी. 
गिरफ्तार आरोपी
कमलेश्वरी साहू पति लक्ष्मीनारायण साहू उम्र 35 साल निवासी ग्राम चांपा, बजरंग चौक के पास, थाना चांपा, जिला जांजगीर-चांपा
मेषराम साहू पिता स्व खूबचंद साहू उम्र 21 साल निवासी ग्राम बिरोदा, बकतरा रोड के पास, थाना अभनपुर, जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB