परिवार के तीन सदस्यों की मौत होने पर हुआ जादू-टोने का शक, गला काटकर बैगा को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दो चचेरे भाईयों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Suspected of witchcraft after the death of three family members, a Baiga was killed by slitting his throat. Police arrested two cousins and sent them to jail.
दंतेवाड़ा : दंतेवाड़ा जिले में अंधविश्वास और जादू-टोने के शक में गांव के बैगा की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि मृतक गांव में झाड़-फूंक और बड्डे का काम करता था. जिसकी आरोपियों ने चाकू से गला काटकर हत्या कर दी. वारदात के बाद पुलिस ने वारदात में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला गीदम थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव में रहने वाले अमित लेकामी और दशमु के घर पर पिछले एक साल के अंदर परिवार में तीन लोगों की मौत हो गई थी. परिवार के लोगों की मौत को लेकर उन्हें मेहरू यादव पर जादू-टोना करने का शक हो गया था. इसी शक में एक दिन पहले दोनों चचेरे भाई अमित लेकामी उम्र 26 साल और दशमु उम्र 45 साल हत्या की मंशा से मेहरू यादव उम्र 55 साल निवासी हिरानार के घर में घुस गए.
दोनों ने धारदार चाकू से मेहरू यादव का गला काट दिया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. वारदात की जानकारी मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया. ग्रामीणों की खबर पर गीदम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने हत्या की इस वारदात पर कार्रवाई करते हुए दोनों चचेरे भाईयों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आज दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उन्हे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



