जादू-टोना के शक में लात-घूसे और ईंट से सिर फोड़कर ग्रामीण की हत्या, पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन, 11 आरोपियों को किया गिरफ्तार
A villager was killed by kicking and punching and breaking his head with a brick on suspicion of witchcraft, police took major action, arrested 11 accused
सुकमा : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में जादू टोना करने के शक में फिर एक ग्रामीण की जान चली गई. गांव के ही लोगों ने ग्रामीण की लात घुसे और ईंट से सिर फोड़कर उसकी हत्या कर दी. सबूत मिटाने के लिए मृतक को घर में रखे तख्त के साथ ही जंगल में ले जाकर जला दिया और मृतक के घर वालों को पुलिस को खबे देने पर उन्हें भी जान से मारने की धमकी दी. इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है.
सुकमा एसपी किरण चव्हाण ने बताया कि पोलमपल्ली थाना क्षेत्र के गोड़ेलगुड़ा गांव में दो दिन पहले मृतक के बेटे से पोलमपल्ली थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि जादू-टोना कर गांव वाले को परेशान करने के शक में परिवार के सबके सामने ग्राम गोडेलगुड़ा निवासी माड़वी राजू, पोडियम लखमा, दिरदो देवा, मड़कम भीमा, दिरदो महेश, माड़वी सोमा , माड़वी देवा, दिरदो हूँगा, माड़वी रामा, माड़वी हड़मा, माड़वी सन्ना द्वारा एक राय होकर हत्या करने का योजना बना कर जबरन इसके घर मे घुसकर इसके पिता के साथ ईंट, लात घुसा से मारपीट कर हत्या कर शव को खाट में जंगल ले गए.
मृतक के बेटे के रिपोर्ट पर टोनही प्रताड़ना निवारण अधिनियम 2005 और विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर मामले की छानबीन करते हुए सभी आरोपियों को गांव से ही धर पकड़कर गिरफ्तार कर लिया गया.
पुलिस के मुताबिक गांव के कुल 11 आरोपियों ने ग्रामीण की हत्या की घटना को अंजाम दिया और सबूत मिटाने के लिए मृतक को तख्त में ले जाकर जंगलों के बीच जला दिया. जिससे शव पूरी तरह से जलकर राख हो गया. फोरेंसिक एक्सपर्ट की मदद से हत्या के सबूत और आरोपियों के खिलाफ सबूत जुटाए गए. जिसके बाद सभी आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल किया. इसके बाद आरोपियों को न्यायिक रिमांड में लेते हुए जेल भेज दिया गया है.
आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना दोरनापाल से निरीक्षक मुकेश यादव थाना प्रभारी दोरनापाल, सउनि. वासुदेव शर्मा, आर. 440 मनोज कुमार, थाना पोलमपल्ली से उप निरीक्षक मंगलूराम सोढ़ी, सउनि. हीरासाय सिदार, सउनि. मनोज यादव, प्र.आर. 523 तुलाराम बघेल, आर. 882 पुनेम जोगा, आर. 106 मड़कम सोमा, आर. 308 नरेन्द्र ध्रुव, आर. 1391 शेख उस्मान ने अहम भूमिका निभाई.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



