आरंग में 19 वर्षीय युवक ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर जबरन किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी प्रशांत लहरी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

In Arang, a 19-year-old man seduced and raped a minor girl. Police arrested the accused, Prashant Lahari, and sent him behind bars.

आरंग में 19 वर्षीय युवक ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर जबरन किया दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी प्रशांत लहरी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

आरंग : रायपुर जिले के आरंग थाना क्षेत्र में संवेदनशील मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार की घटना हुई. पुलिस ने मामले को लेकर आरोपी युवक को हिरासत में लेकर जेल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भानसोज के 19 वर्षीय युवक प्रशांत लहरी ने पीड़िता को बहला-फुसलाकर अपने घर में ले गया. और वहां जबरदस्ती शारीरिक शोषण किया. इसकी खबर मिलते ही लड़की के परिवार ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई। आरंग थाना पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के बाद मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2), 65(1) के साथ-साथ पॉक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत जुर्म दर्ज किया.
थाना प्रभारी हरीश साहू के निर्देशन में पुलिस टीम ने छापेमारी कर आरोपी को पकड़ा. पूछताछ में अपराध कबूल करने के बाद उसे 9 मार्च 2026 को औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया. बाद में अदालत में पेशी पर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB