कमरे से आई लड़ने की आवाज, कुछ देर बाद प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध हालत में मिली लाश, इधर खदान में युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
Sounds of fighting came from the room, after some time the bodies of the lovers were found in suspicious condition, meanwhile the discovery of the body of a young man in a mine created a sensation in the area.
प्रेमी-प्रेमिका की संदिग्ध हालत में मिली लाश
दंतेवाड़ा : शहर में एक युवक और युवती की संदिग्ध हालत में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई. दोनों एक किराए के मकान में साथ रह रहे थे और रविवार शाम फांसी के फंदे पर लटके मिले. जिससे इलाके में सनसनी फैल गई. खबर मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक गीदम ब्लॉक के मड़से गांव का रहने वाला युवक और गीदम के नयापारा की गीदम के नयापारा की युवती दोनों एक किराए के मकान में साथ रह रहे थे,
घटना से पहले घर के अंदर से झगड़े और बहस की आवाजें सुनाई देने की बात सामने आई. कुछ देर बाद अचानक आवाजें बंद होने पर पड़ोसियों को शक हुआ. पर्दा हटाकर देखने पर दोनों फंदे पर लटके मिले. जिसके बाद पुलिस को खबर दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.
प्राथमिक जांच में इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है. हालांकि पुलिस सभी पहलुओं से जांच कर रही है. परिवार और परिचितों से पूछताछ के बाद ही घटना के पीछे की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी. वहीं इस घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं,
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB
खदान में युवक का शव मिलने से इलाके में फैली सनसनी
बलौदाबाजार/कसडोल : कसडोल क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत चांटीपाली स्थित पत्थर खदान में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक युवक का नाम चमन केवट उम्र 19 साल बताया जा रहा है.
मिली जानकारी के मुताबिक युवक के घर नहीं लौटने पर उसका भाई उसे खोजने निकला था. खोजबीन के दौरान उसे ग्राम चांटीपाली के पत्थर खदान में एक शव दिखाई दिया. पास जाकर देखने पर वह शव चमन केवट का निकला. घटना की खबर कसडोल पुलिस को दी गई, खबर मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है.
फिलहाल युवक की मौत की वजह का खुकासा नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असल वजह का खुलासा हो सकेगा.
घटना के बाद से क्षेत्र में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



