विशाल जनसभा में बोले सचिन पायलट- दक्षिण विधानसभा में बदलाव की जरुरत, गरीबों के लिए सिर्फ कांग्रेस, भाजपा उद्योगपतियों के लिए काम कर रही
Sachin Pilot said in a huge public meeting There is a need for change in the South Assembly only Congress is working for the poor BJP is working for industrialists
रायपुर :एआईसीसी महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पक्ष में दो सभाओं को संबोधित किया और चुनाव में जुटे कांग्रेस नेताओं की बैठक भी लिया. छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस ने विशाल जनसभा का आयोजन किया. जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पीसीसी चीफ दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष चरण दास महंत समेत तीनों प्रभारी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण और रायपुर दक्षिण की जनता बड़ी तादाद में मौजूद रहे.
दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है. लोगों पर सब्जी की तरह चाकू तलवार चलाया जा रहा है. वहीं सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा चंद उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है. गरीबों के लिए सिर्फ कांग्रेस खड़ी है. इसलिए आकाश शर्मा को भारी मतों से विजयी बनाने की दक्षिण की जनता से अपील की.
दक्षिण उप चुनाव को जीतने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंकदी है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण दक्षिण की जनता तक पहुंचकर सरकार की नाकामियों को जनता के सामने रख रहे हैं.
प्रभारी सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा सिर्फ झूठ बोलती है. चंद उद्योगपतियों के लिए काम करती है इसलिए रायपुर दक्षिण में आकाश शर्मा को विजयी बनाना है इसके लिए जनता से अपील की है.
दीपक बैज ने कहा कि प्रदेश में गुंडाराज चल रहा है. बलौदाबाजार, सूरजपुर, लोहारिडीह जैसी घटनाएं भाजपा शासन काल में ही हो रही है, राजधानी में बंदूक चल रही है सब्जियों की तरह लोगों पर चाकू तलवार चल रही है. इस सरकार से कानूनी व्यवस्था नहीं संभल रही है. भाजपा झूठ बोलकर सत्ता में आई है जिस वजह से लगातार मंत्रियों के निवास का घेराव हो रहा है.
वहीं भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी पर निशाना साधते हुए कहा कि महापौर और सांसद रहते कोई भी काम नहीं किया। इसीलिए सक्रिय और युवा प्रत्याशी आकाश शर्मा को जिताना है जो हर सुख दुख में जनता के साथ रहेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
चुनावी सभा को संबोधित करते हुये कहा कि दक्षिण विधानसभा का उपचुनाव 13 नवंबर को है. कांग्रेस ने आपकी भरोसे पर आकाश शर्मा को दक्षिण विधानसभा चुनाव में उतारा है. हम सब कांग्रेस के नेता आप लोगों से कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के लिये वोट मांगने आए हैं. ये चुनाव सरकार बनाने का चुनाव नहीं है. प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का चुनाव नहीं है. ये चुनाव 30-35 साल से आप एक ही विचारधारा को जिताते आ रहे हैं. इस समय क्षेत्र के विकास के लिये आपको दक्षिण विधानसभा में बदलाव की जरुरत है। भाजपा सत्ता में आते ही घमंड में आ जाते हैं. चंद उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिये हवाई अड्डा, देश की सरकारी संपत्तियों को बेचे जा रहे हैं. 11 महीने की सरकार में आदिवासियों के साथ, दलितों के साथ जो व्यवहार हुआ है. लूटपाट, चोरी डकैती, चाकूबाजी, सरेआम गोलीबारी हो रही है. जिनको आपने महापौर और सांसद के रुप में देखा है. निष्क्रिय रहे. लेकिन इस उपचुनाव में एक नये युवा चेहरे आकाश शर्मा को अवसर दे. सदन में आकाश शर्मा आपका वकील बनकर काम करेगा. पूरा भरोसा है आप नौजवानों को मौका देंगे. ऐसा विश्वास है आपका आशीर्वाद आकाश शर्मा को मिलेगा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



