बर्थडे पार्टी के बाद साड़ी से फंदा बनाकर झूले 2 दोस्त, पेड़ में लटकी मिली लाशें, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या, बना रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

Two friends hanged themselves from a sari after a birthday party; bodies found hanging from a tree, sparking a sensation in the area. A mystery remains: murder or suicide. Police investigate.

बर्थडे पार्टी के बाद साड़ी से फंदा बनाकर झूले 2 दोस्त, पेड़ में लटकी मिली लाशें, इलाके में फैली सनसनी, हत्या या आत्महत्या, बना रहस्य, जांच में जुटी पुलिस

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में 2 दोस्तों ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. दोनों ने बर्थडे पार्टी में जमकर शराब पी. इसके बाद दोनों ने एक ही साड़ी के अलग-अलग छोर में फांसी लगाकर जान दे दी. यह मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है. मृतकों की पहचान तेतला के रहने वाले दीपक बरैठ उम्र 20 साल निवासी ग्राम तेतला जिला रायगढ़ और शिवशरण कर्ष उम्र 21 साल निवासी ग्राम कटंगपाली, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के रुप में हुई है. बताया जा रहा है कि दीपक का जन्मदिन सोमवार को था।
मिली जानकारी के मुताबिक शिवशरण मैकेनिक का काम करता था. जबकि दीपक मजदूरी करता था. दीपक का सोमवार को बर्थडे था. ऐसे में दीपक अपने दोस्त लाभों के साथ पहले शिवशरण गया। इसके बाद तीनों वापस चिखली आए. लाभों अपने घर लौट गया. दीपक बाइक घर में छोड़कर बाहर निकला और शिवशरण के साथ पार्टी मनाने चिखली बाजार पहुंचा. जहां दोनों ने शराब पी. फिर शासकीय माध्यमिक शाला के परिसर में बबूल के पेड़ पर दोनों ने फांसी लगा ली.
सुबह ग्रामीणों ने दोनों शव फांसी पर लटके देखे. जिसके बाद फौरान पुलिस को खबर दी गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को फंदे से उतारा और पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया. हालांकि सुसाइड की वजह साफ नहीं हो पाई है. मौके से पुलिस ने शराब की बोतल बरामद की है. इसके अवाला युवकों के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है.
घटना के बाद गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं. ग्रामीणों को शक है कि मामला आत्महत्या का नहीं बल्कि हत्या का भी हो सकता है. आशंका जताई जा रही है कि स्कूल परिसर में पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हुआ होगा और इसके बाद दोनों युवकों की हत्या कर इसे आत्महत्या का रुप देने की कोशिश की गई हो सकती है.
पुसौर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB