चरित्र पर संदेह के चलते पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, पुलिस ने कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पति राजूलाल को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A man brutally murdered his wife due to suspicion about her character. Within hours, the police arrested the accused husband, Rajulal, and put him behind bars.
कोरबा/पसान : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के पसान थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. चरित्र पर शक के चलते एक पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी. हालांकि पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी पति को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है. यह मामला ग्राम सारिसमार का है.
मिली जानकारी के मुताबिक 9 मार्च 2026 की रात आरोपी राजूलाल कूजूर उम्र 37 साल का अपनी पत्नी उर्मिला बाई के साथ विवाद हुआ. विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से में आकर राजूलाल ने लकड़ी के बहिंगा (डंडे) से उर्मिला के सिर पर ताबड़तोड़ वार किया. और उसका सिर दीवार पर दे मारा. गंभीर चोटों के कारण रात करीब 3 बजे उर्मिला ने दम तोड़ दिया. अगले दिन सुबह जब आरोपी ने खुद घटना की जानकारी दी. तब मृतका के भतीजे नन्नू कूजूर ने पुलिस को मामले की खबर दी. मौके पर पहुंची पुलिस और ‘सीन ऑफ क्राइम’ की मोबाइल यूनिट ने पाया कि घर की दीवारों पर खून के निशान थे और मृतका के शरीर पर चोट के गहरे जख्म मौजूद थे.
कोरबा पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशानुसार, थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे के नेतृत्व में पुलिस ने घेराबंदी की और आरोपी राजूलाल को हिरासत में लिया. पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. उसने बताया कि चरित्र पर शंका होने के कारण उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत अपराध क्रमांक 58/2026 दर्ज किया है. जरुरी सबूत जुटाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया. इस कार्यवाही में पसान थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे, प्रधान आरक्षक 335, आरक्षक कमल, राहुल बघेल, रतन राठौर एवं पसान पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



