14 नवंबर को पुरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया बाल दिवस, प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व जवाहरलाल नेहरु की कांग्रेसियों ने मनाई जयंती
Children Day was celebrated with great joy on 14 November Congressmen celebrated the birth anniversary of the first Prime Minister Bharat Ratna Late Jawaharlal Nehru
नेहरु चौक स्तिथ नेहरु जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
बिलासपुर : ज़िला कांग्रेस कमेटी (शहर/ग्रामीण) द्वारा 14 नवम्बर को नेहरु चौक में प्रथम प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व जवाहर लाल नेहरुजी की जयंती मनाई और उनके प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया.
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि नेहरु जी अंतरार्ष्ट्रीय पर्सनैल्टी थे. देश की आर्थिक, औद्यौगिक, कृषि सहित सभी क्षेत्रों में एक व्यवस्थित विकास की नींव रखी. आजादी के बाद देश रियासतों में बंटा था. अंग्रेज परस्त लोगो साम्प्रदायिक दंगे करा रहे थे. देश खाद्यान्न की कमी से जूझ रहा था. लोगो के तन में कपड़े नही थे. सेना के पास अस्त्र-शस्त्र की बहुत कमी थी. ऐसी विकट स्थिति में नेहरु जी अपनी योग्यता, कुशलता से देश को मुख्यधारा में लाकर खड़े कर दिया. नेहरु जी विशाल हृदय के थे. इन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी जैसे विरोधियों को अपने मंत्रिमंडल में जगह दी. जबकि श्यामा प्रसाद मुखर्जी बंगाल में उप मुख्यमंत्री थे. नेहरु जी ने नासिर, टीटो के साथ मिलकर गुट निरपेक्ष का गठन किया और चीन के साथ पँचसिल का सिद्धांत दिया पर चीन ने धोखा दिया. नेहरु जी उच्च कोटि के लेखक थे.
संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तीव्र ने कहा कि नेहरु जी गांधी जी के अति प्रिय थे. उन्होंने आज़ादी की लड़ाई के दौरान लम्बे समय तक जेल में रहे. उन्होंने 1929 के लाहौर अधिवेशन में कांग्रेस अध्यक्ष के रुप में पूर्ण स्वतंत्रता की मांग कर प्रस्ताव पारित किया और 15 अगस्त 1947 को आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री बने.
कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, संयोजक ज़फ़र अली, हरीश तीव्र, माधव टालवार, विनोद शर्मा, त्रिभुवन कश्यप, अभय नारायण राय, राकेश शर्मा, डॉ बद्री जायसवाल, ऋषि पांडेय, जावेद मेमन, विनोद साहू,मोती ठारवानी, अखिलेश बाजपेयी, सीमा घृटेश,शहज़ादी कुरैशी, स्वर्णा शुक्ला, आशा पांडेय, प्रियंका यादव, उत्तरा सक्सेना,अजय यादव, जगदीश कौशिक, राजेश जायसवाल, सुभाष ठाकुर, काशी रात्रे, चन्द्रहास केशरवानी, चन्द्रहास शर्मा, गणेश रजक, राजेश ताम्रकार, विष्णु कौशल, वीरेंद्र सारथी, राजेश शर्मा, विजय दुबे, करम गोरख, पुनाराम कश्यप, दीपक रायचेलवार, प्रकाश मसीह, हेमन्त दिघरस्कार, राजेश साहू, मनोज शर्मा, वसीम बख्स,मोह अयूब, वंश सर्केल, अतहर खान आदि उपस्थित थे. उक्त जानकारी
ऋषि पाण्डेय, प्रवक्ता शहर ने दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
विश्राम गृह मगरलोड में मनाई गई पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की जयंती
मगरलोड : धमतरी जिला के विश्राम गृह मगरलोड में स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की 134वीं जयंती के अवसर पर ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी मगरलोड में कार्यक्रम आयोजन किया गया.
पंडित नेहरु जी की जयंती को बाल दिवस के रुप में 14 नवंबर को पुरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया. जिसमें प्रमुख रुप से डीहराम साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड, डाकुंवर सिंह साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस, राजेश साहू उपाध्यक्ष,नीतू खिलावन साहू अध्यक्ष नगर पंचायत चंद्रहास साहू अध्यक्ष जिला किसान, चंदन बाफना पूर्व ब्लॉक कांग्रेस,हेमंत देवांगन,सचिव जिला, बालगोविंद साहू सचिव जिला, राजेन्द्र साहू पूर्व ब्लॉक कांग्रेस,रवि निर्वाण मछुवा प्रदेश महामंत्री, सुरेश साहू पार्षद, खिलावन साहू कोषाध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस,देवेन्द्र साहू सभापति, पप्पू सोनी, बिसुन साहू, खिलेश्वरी साहू अध्यक्ष महिला, रूखमणी सिंहा उपाध्यक्ष महिला कांग्रेस, महमूद खान पार्षद, टी एल सिंहा, मोहन चक्रधारी की अध्यक्ष सेवादल ब्लॉक भुवन गायकवाड़, रहमान खान, जगमोहन साहू युवक कांग्रेस ,उर्मिला कोसले आदि अनेक कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाग लेकर कार्यक्रम सफल मनाया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
स्कूल के बच्चों ने मनाया बाल दिवस
मगरलोड : भारत के पहले प्रधान मंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म 14 नवंबर के अवसर पर बाल दिवस की धूम रही नेहरु जी को बच्चों से बेहद लगाव था. तभी बच्चे उसे चाचा नेहरु कहते थे. शासकीय माध्यमिक एवं प्राथमिक शाला भोथा विकासखंड मगरलोड जिला धमतरी के बच्चों के द्वारा आनंद मेला का आयोजन किया.
जिसका शुभारंभ शाला विकास समिति अध्यक्ष भुवनेश्वर कंवर, संत राम कंवर, भीषण साहू, नन्हे यादवऔर प्रहलाद ढीमर की विशिष्ट अतिथियों के द्वारा पंडित जवाहरलाल नेहरु जी की पूजा अर्चना के साथ उनके जीवन परिचय पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
कार्यक्रम संचालन टिकेश्वर यादव, शशिकाल कंवर, खेमलता, दिलीप सिंह कंवर, चंद्रहास सिन्हा, अनूप सिंह शिक्षक के सहयोग से बच्चों ने बाजा गाजे के साथ रैली निकाली. उसके बाद स्टॉल लगाकर विभिन्न व्यंजनों में आनंद मेला का आनंद लिया. और विविध खेलों के माध्यम से सभी बच्चे हर्षित हुए. जिसमें नड्डा दौड़, रिले रेस, कुर्सी दौड़, फुग्गा फोड़, कबड्डी के खेलो का आयोजन किया गया.
प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को इनाम वितरण किया गया. बाल दिवस के अवसर पर अध्यक्ष भुनेश्वर कंवर के द्वारा न्योता भोज में सभी बच्चों के लिए खीर पुडी, की व्यवस्था किया गया. आनंद के पल के साथ बाल दिवस संपन्न हुआ.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
बाल दिवस के उपलक्ष्य पर शिक्षकों ने खिलाई खीर पूड़ी
कपालफोड़ी : कपालफोड़ी में बाल दिवस को हर साल देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु की जयंती 14 नवंबर का दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है. यह दिन न सिर्फ देश के महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित नेहरू को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का है. बल्कि यह खास दिवस बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा, स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर मंथन का भी है. नेहरु जी को बच्चों से बहुत प्यार था. और उनका मानना था कि बच्चे भारत का भविष्य हैं. बच्चे भी उनसे बहुत प्यार करते थे. और प्यार से उन्हें चाचा नेहरु कहकर बुलाते थे.
पहले बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था. लेकिन पंडित जवाहरलाल नेहरु की मृत्यु के बाद भारत सरकार ने उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के तौर पर मनाने का फैसला किया.
इस मौके पर शासकीय प्राथमिक व माध्यमिक शाला कपालफोडी के सभी बच्चों को न्योता भोज मे खीर पुडी का वितरण देवनारायण चेलक शिक्षक के द्वारा बालदिवस के पावन पर्व पर दिया गया. और पंडित जवाहर लाल नेहरु के छाया चित्र की पूजा पाठकर चाचा नेहरु के जीवन परिचय को बताया गया.
बच्चो द्वारा सास्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक दीपक कुमार साहू द्वारा सभी बच्चों को पेन देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में समिति के सदस्य अर्जुन साहू, फूलसिंग साहू, बारतू राम साहू, राधिका साहू. महसुद्दीन खान, जितेश्वरी कंवर, महेन्द्र कपूर प्रधान पाठक, बैसाखू राम चंदे, लीला राम साहू, महेंद्र प्रताप ब्रम्हे रमशीला कंवर, गंगा साहू, श्यामा कंवर, राजकुमारी साहू उपस्थित थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



