घर में अकेली मानसिक रुप से कमजोर बच्ची को बहला-फुसलाकर ले गया गौशाला, 13 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म, नाना गिरफ्तार, लोगों में आक्रोश
A mentally challenged girl, alone at home, was lured to a cow shelter and raped by a 13-year-old girl. Her maternal grandfather was arrested, sparking outrage.
जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. मानसिक रुप से कमजोर 13 साल की नाबालिग बालिका से पड़ोसी नाना ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। बच्ची की बड़ी मां की शिकायत पर 55 साल के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं, इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है. यह मामला दुलदुला थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक दुलदुला थाना क्षेत्र में रहने वाली 13 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उसकी बड़ी मां ने शनिवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उसकी नाबालिक भतीजी उसी के साथ रहती है. जो मानसिक रुप से कमजोर है. 7 मार्च को जब नाबालिग की बड़ी मां मजदूरी करने कहीं दूसरी जगह गई हुई थी तो उसकी मानसिक रुप से कमजोर नाबालिग भतीजी घर में अकेली थी. जब शाम को प्रार्थियां अपने काम से वापस लौटी तो पीड़िता ने अपनी बड़ी मां को बताया कि उसके पड़ोस में रहने वाला शख्स, जिसे पीड़ित नाबालिग नाना कहकर बुलाती थी. उसने अपने घर के पास के गौशाला घर में ले गया और पीड़ित नाबालिग बालिका से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
इस मामले की खबर के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज मामले को जांच में लिया और नाबालिग बालिका का मेडिकल चेकअप करवाया. पुलिस ने 55 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं इस घटना के बाद से ग्रामीणों में रोष है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



