लिफ्ट देकर चलती कार में महिला स्वास्थ्य कर्मी से छेड़छाड़, विरोध करने पर सड़क पर फेंका; अस्पताल में भर्ती, एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

A female health worker was molested in a moving car after being offered a lift and thrown onto the road when she resisted; hospitalized, two accused, including a minor, arrested.

लिफ्ट देकर चलती कार में महिला स्वास्थ्य कर्मी से छेड़छाड़, विरोध करने पर सड़क पर फेंका; अस्पताल में भर्ती, एक नाबालिग समेत दो आरोपी गिरफ्तार

भानुप्रतापपुर : कांकेर जिले से एक सनसनीखेज घटना सामने आई. कांकेर से भानुप्रतापपुर लौट रही एक महिला को कार में लिफ्ट देने के बाद दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ की. महिला ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने चलती कार से इसे फेंक दिया. जिससे वह घायल हो गई. इसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है. यह पूरा मामला कोरर थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक शनिवार को स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला अपने इलाज के लिए कांकेर गई थी. शाम को भानुप्रतापपुर लौटने के लिए वह माकड़ी तिराहा पहुंची और किसी वाहन का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान एक ईको कार वहां पहुंची. जिसमें महिला सहित तीन यात्री सवार हो गए. भानुप्रतापपुर से करीब 15 किलोमीटर पहले कार से दो यात्री उतर गए. इसके बाद महिला को अकेली पाकर चलती कार में सवार दोनों आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी. महिला ने विरोध करते हुए खुद को बचाने की कोशिश की. लेकिन आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी. इसके बावजूद महिला ने हिम्मत नहीं हारी और शोर मचाने लगी.
इस बीच जब कार भानबेड़ा के पास पहुंची तो आरोपियों ने महिला को चलती कार से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए. घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल महिला को भानबेड़ा के स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और पुलिस को खबर दी. खबर मिलने के बाद भानुप्रतापपुर थाना प्रभारी रामेश्वर देशमुख ने सभी थानों को अलर्ट करते हुए घेराबंदी शुरु कर दी.
इसी दौरान पुलिस को खबर मिली कि संदिग्ध कार हटकर्रा इलाके में देखी गई है. खबर के आधार पर पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची. पुलिस को देखकर आरोपी भागने की कोशिश करने लगे. लेकिन तगड़ी घेराबंदी के चलते उन्हें पकड़ लिया गया. कोरर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल कार को जब्त कर लिया गया.
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने जिस कार का इस्तेमाल किया. वह धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र से चोरी की गई थी. इस मामले की जांच के लिए धमतरी पुलिस की टीम भी कोरर पहुंच गई है. फिलहाल पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है.
आरोपी 
हरेंद्र पोया निवासी हरनपुरी थाना कोरर
एक नाबालिग
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB