सड़क के गड्ढों से पलटा ट्रैक्टर, एक महिला समेत 3 लोगों की मौत, 12 घायल, 2 की हालत नाजुक, स्वास्थ्य केंद्र की अव्यवस्था पड़ी भारी
Tractor overturned due to potholes on the road, 3 people including a woman died, 12 injured, 2 in critical condition, mismanagement of health center proved costly
नारायणपुर : सड़क के गड्ढों से अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई. जबकि 12 घायल हैं. घायलों में 2 की हालत नाजुक बनी हुई है. मृतकों में एक महिला और 2 पुरुष है. ट्रैक्टर ट्रॉली में कुल 16 ग्रामीण सवार थे,.जो सरकारी राशन दुकान से चावल लेकर अपने गांव लौट रहे थे.
मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर रात कोडोली ग्राम पंचायत के इरपानार के 16 ग्रामीण ओरछा राशन लेने गए थे. राशन लेकर देर रात घर लौट रहे थे. इसी बीच मढ़ोनार के पास ट्रैक्टर अनकंट्रोल होकर पलट गया.
हादसे में ट्रॉली में सवार ग्रामीण काफी दूर तक फेंका गए. इनमें एक महिला और एक पुरुष ट्रॉली के नीचे दब गए. जिससे उनकी मौत हो गई.।
12 ग्रामीण घायल, इलाज जारी
अन्य 12 ग्रामीण घायल हो गए। इनमें 5 महिला, 6 पुरुष और 1 बच्ची शामिल है. हादसे के बाद इस मामले की जानकारी पुलिस को मिली. पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. जिसके बाद ट्रॉली के नीचे दबे 3 ग्रामीणों को बाहर निकाला गया. जिसके बाद इनके शव समेत अन्य 12 ग्रामीणों को छोटे डोंगर के अस्पताल लाया गया. जहां सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया.
2 घायल को नारायणपुर किया गया रेफर
इनमें जिन दो ग्रामीणों की हालत नाजुक है उन दोनों को छोटेडोंगर से नारायणपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया है. जहां उनका इलाज जारी है. हालांकि सभी घायल और मृतकों के नाम की जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.
ओरछा से इरपानार तक सड़क बदहाल
इलाका अंदरूनी और नक्सल प्रभावित है. यहां ओरछा से इरपानार सड़क काफी बदहाल है. ट्रैक्टर की रफ्तार और गड्ढों की वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित हुआ और पलट गया. इस इलाके में पहले भी हादसे हो चुके हैं. जिससे कुछ ग्रामीणों की भी मौत हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI



