PWD में पदस्थ बड़े बाबू ने सरकारी क्वार्टर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, मचा हड़कंप, परिवार में पसरा मातम

A senior clerk posted in the PWD committed suicide by hanging himself in his government quarters for unknown reasons. The reason is unknown, causing panic and mourning in the family.

PWD में पदस्थ बड़े बाबू ने सरकारी क्वार्टर में अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर की आत्महत्या, कारण अज्ञात, मचा हड़कंप, परिवार में पसरा मातम

कोंडागांव  : कोंडागांव जिला मुख्यालय स्थित पीडब्ल्यूडी ऑफिस के उप संभाग में पदस्थ बड़े बाबू लवसिंह ध्रुव ने बीते शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे तहसीलपारा स्थित अपनी सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
मिली जानकारी मुताबिक लवसिंह ध्रुव तहसीलपारा स्थित अपने सरकारी क्वार्टर में रहते थे. काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर सहकर्मियों को शक हुआ. जिसके बाद कमरे में शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जाकर देखा गया तो लव सिंह ध्रुव द्वारा अपने कमरे में लगे पंखे में साड़ी का फंदा बना कर लटका हुआ था. जिसकी जानकारी लगते ही सहकर्मियों द्वारा फंदे से तत्काल उन्हें नीचे उतारकर जिला अस्पताल ले जाया गया.
जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. मामले में फिलहाल मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी गई है. आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो पाया है. पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी हुई है. इस घटना से परिवार में मातम पसर गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB