गांजा तस्करी करते माधुरी समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर पति उदय जैन के जेल जाने के बाद पत्नी कर रही स्मगलिंग, एक्टिवा स्कूटी जब्त

Madhuri and two others arrested for marijuana smuggling; wife involved in smuggling after husband Uday Jain, a history-sheeter, was jailed; Activa scooter seized.

गांजा तस्करी करते माधुरी समेत 2 आरोपी गिरफ्तार, हिस्ट्रीशीटर पति उदय जैन के जेल जाने के बाद पत्नी कर रही स्मगलिंग, एक्टिवा स्कूटी जब्त

रायपुर : रायपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. उनके कब्जे से 6.140 किलोग्राम गांजा और तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई है. जिसकी कीमत करीब 3.57 लाख रुपए बताई जा रही है, यह मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार महिला की पहचान माधुरी जैन उर्फ डॉली उम्र 37 साल के रुप में हुई है. जो खमतराई थाना क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर उदय जैन की पत्नी है. उदय जैन पहले से ही नारकोटिक एक्ट के एक मामले में जेल में बंद है. दूसरे आरोपी का नाम कृष्ण साहू उम्र 18 साल है, जो रायपुर के सन्यासी पारा इलाके का रहने वाला है.
पुलिस उपायुक्त (क्राइम और साइबर) स्मृतिक राजनाला और पुलिस उपायुक्त (मध्य) उमेश प्रसाद गुप्ता की मॉनिटरिंग में एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और तेलीबांधा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की।
दरअसल 7 मार्च को पुलिस को खबर मिली थी कि एक महिला और युवक एक्टिवा से आरंग की तरफ से रायपुर आ रहे हैं और उनके पास बैग में गांजा है. खबर के आधार पर टीम ने आरंग-रायपुर रिंग रोड स्थित एक कार शोरुम के पास नाकेबंदी कर दी.
कुछ देर बाद मुखबिर के बताए हुलिए के मुताबिक एक्टिवा आती दिखाई दी. पुलिस ने वाहन रोकने का इशारा किया तो चालक ने तेज गति से भागने की कोशिश की. लेकिन टीम ने पीछा कर घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया. तलाशी के दौरान उनके बैग से 6.140 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ. पुलिस ने गांजा और एक्टिवा नम्बर CG04 NY 9483 को जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक महिला गांजा कहां से लाई? उसके सिंडकेट में कौन-कौन है? इसका पता लगाया जा रहा है. सिंडिकेट से जुड़े सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.
गिरफ्तार आरोपी
01. माधुरी जैन उर्फ डॉली पति उदय जैन उम्र 37 साल निवासी सन्यासी पारा पानी टंकी के पास थाना खमतराई रायपुर
02. कृष्ण साहू पिता दुर्गा प्रसाद साहू उम्र 18 साल निवासी सन्यासी पारा नगर निगम के पास थाना खम्तराई रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB