बाइक में फंसा साड़ी का पल्लू, संतुलन बिगड़ने हुआ हादसा, बेटे के साथ स्कूल जा रही टीचर की इलाज के दौरान मौत, इलाके में शोक का माहौल
A sari pallu caught on a bike, causing a loss of balance. A teacher traveling to school with her son died during treatment, sparking an atmosphere of mourning in the area.
खैरागढ़ : खैरागढ़ के किल्लापारा में सामने आए हादसे में महिला शिक्षिका की इलाज के दौरान मौत हो गई. शनिवार सुबह महिला बाइक में सवार होकर बेटे के साथ स्कूल जा रही थी. तभी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले चक्के में फंसने से महिला गिर गई. हादसे में सिर में गंभीर चोट लगने के कारण महिला की हालत बेहद नाजुक थी. वहीं आज एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई.
मिली जानकारी के मुताबिक 45 वर्षीय मर्सी बचईया मूलतः बैगाडेरा दल्ली की निवासी थीं और वर्तमान में दाऊचौरा में रहती थीं. वे अमलीपारा स्थित प्राइवेट स्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थीं.
बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह करीब 9 बजे वे अपने पुत्र रॉबी बचईया के साथ दोपहिया वाहन से स्कूल जा रही थीं. इसी दौरान किल्लापारा स्थित राधा-कृष्ण मंदिर के पास अचानक उनकी साड़ी का पल्लू बाइक के पिछले पहिए में फंस गया. जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वे सड़क पर गिर पड़ीं. हादसे में उनके सिर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं. विशेष रुप से सिर के बाएं हिस्से में गहरी चोट लगने से उनकी हालत बेहद नाजुक हो गई थी.
हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें जिला सिविल अस्पताल खैरागढ़ ले जाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुकर देखते हुए उन्हें पहले राजनांदगांव और फिर दुर्ग के प्राइवेट अस्पताल रेफर किया गया. बाद में परिजनों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें रायपुर स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती कराया था. डॉक्टरों के लगातार प्रयासों के बावजूद गंभीर चोटों के कारण उन्होंने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



