नाबालिग लड़के ने ठोंक दी SP की गाड़ी, हुआ फरार, पुलिस के रडार में आया बाप, दोनो के खिलाफ जुर्म दर्ज
Minor boy hit SPs car absconded father came under police radar crime registered against both
बिलासपुर : राखी त्योहार पर शहर का जायजा लेने निकले SP की गाड़ी को एक नाबालिग लड़के ने ठोंक दिया. अब नाबालिग लड़के को कार की स्टीयरिंग थमाने वाला बाप पुलिस के रडार में आ गया है। बाप – बेटे दोनो के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक SP रजनेश सिंह इनोवा कार से रक्षाबंधन पर्व पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए निकले थे. शहर के चौक चौराहों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए जब उनकी कार रिवरव्यू से निकल रही थी. तभी पीछे से एक एसेंट कार नम्बर CG16 CJ 2902 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए एसपी की इनोवा को टक्कर मार दी. इस टक्कर के बाद SP रजनेश सिंह भी कुछ देर के लिए दंग रह गए.
घटना में कार का दरवाजा क्षतिग्रस्त हो गया. SP की गाड़ी को टक्कर मारने के बाद घबराया नाबालिग भागने की फिराक में और तेजी से कार चलाने लगा. इस आपाधापी में कार चालक ने सड़क में खड़े मवेशी और एक महिला को टक्कर मारते हुए शनिचरी की तरफ जाने लगा.
इस बीच SP की गाड़ी से सभी थाने को खबर हो गई और धड़ाधड़ नाकेबंदी हो गई. चौक चौराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों ने गाड़ी का पीछा करते हुए घेराबंदी कर कार चालक को पकड़ लिया.
कार एक नाबालिग चला रहा था. एसपी रजनेश सिंह ने कोतवाली थाना पहुंचकर नाबालिग कार चालक को जमकर फटकार लगाई. उसके बाद नाबालिग के पिता गीताजंली सिटी निवासी विपिन चौहान को खबर देकर फौरन बुलाया गया. और हिरासत में लिया गया. नाबालिग को कार देने के आरोप ने पिता के खिलाफ भी जुर्म दर्ज किया गया है और नाबालिग के खिलाफ भी जुर्म दर्ज किया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



