अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिश्तों का कत्ल, नशे में हुआ विवाद, पत्नी की पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति फरार, जांच में जुटी पुलिस

A murder of relationships on International Women's Day: A drunken argument, wife beaten to death, accused husband absconding, police investigating

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर रिश्तों का कत्ल, नशे में हुआ विवाद, पत्नी की पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, आरोपी पति फरार, जांच में जुटी पुलिस

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में महिला दिवस के दिन एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. जहां नशे की हालत में पति ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. मौके पर सिविल लाइन पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है. इस सनसनीखेज वारदात से नेहरु नगर क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है.
मिली जानकारी के मुताबिक मकान मालकिन घर खाली कराने की बात कहने आई थी. इसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच विवाद हो गया. थाना सिविल लाइन के क्षेत्र के अंतर्गत नेहरुनगर MIG-33 में रहने वाली पुष्प लता यादव उम्र 37 साल की उसके पति युवराज यादव उम्र 43 साल ने रविवार दोपहर करीब 1 बजे मारपीट कर हत्या कर दी.
आरोप है कि नशे की हालत में पति युवराज यादव पत्नी से गाली-गलौज करने लगा और विवाद बढ़ने पर उसे मारते हुए घर के अंदर ले गया. वहां बाथरुम के पास पत्नी का सिर पटक दिया. जिससे उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.
आरोपी युवराज यादव मूल रूप से मोहन भाटा, कोटा का निवासी बताया जा रहा है और वर्तमान में अपनी पत्नी के साथ बिलासपुर के नेहरु नगर में रह रहा था. इस सनसनीखेज वारदात से नेहरू नगर क्षेत्र में दहशत और शोक का माहौल है. स्थानीय लोगों के अनुसार पति-पत्नी के बीच पहले भी अक्सर विवाद होता रहता था. लेकिन इस बार विवाद इतना बढ़ गया कि एक महिला को अपनी जान गंवानी पड़ी.
वारदात के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. खबर मिलने पर सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है. पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB