हैवानियत की हदें पार, घर में घुसकर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में तीन बार घोंपा चाकू, गांव में दहशत का माहौल, 3 आरोपी फरार

Brutality crosses all limits, woman brutalized after entering home, stabbed three times in private parts, panic grips village, 3 accused absconding

हैवानियत की हदें पार, घर में घुसकर महिला के साथ दरिंदगी, प्राइवेट पार्ट में तीन बार घोंपा चाकू, गांव में दहशत का माहौल, 3 आरोपी फरार

खैरागढ़ : छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले से शर्मनाक घटना सामने आई है. नशे में धुत तीन युवकों ने घर में घुसकर एक महिला पर जानलेवा हमला कर दिया. नशे की हालत में आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि उसके प्राइवेट पार्ट पर चाकू से तीन बार वार कर दिया. जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गई. वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. वहीं खबर मिलते ही पुलिसने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच कर रही है. यह मामला गातापार थाना क्षेत्र के सांकरा गांव का है.
मिली जानकारी के मुताबिक सांकरा गांव की महिला उस समय अपने घर में मौजूद थी. तभी तीनों आरोपी वहां पहुंच गए. नशे में धुत आरोपियों ने पहले महिला से विवाद किया और फिर अचानक हमला कर दिया. महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे. जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले. गंभीर रुप से घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज जारी है. डॉक्टरों के मुताबिक महिला को गहरी चोटें आई हैं और उसकी हालत पर नजर रखी जा रही है.
वारदात की खबर मिलने के बाद गातापार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है. पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है. अधिकारियों के मुताबिक आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB