युवती का रास्ता रोककर आदतन बदमाश ने किया चाकू से हमला, पुलिस ने आरोपी रविकांत सोनी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A habitual criminal blocked the path of a girl and attacked her with a knife, police arrested the accused Ravikant Soni and sent him behind bars

युवती का रास्ता रोककर आदतन बदमाश ने किया चाकू से हमला, पुलिस ने आरोपी रविकांत सोनी को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

राजनांदगांव : राजनांदगांव शहर में इन दिनों आपराधिक मामले लगातर बढ़ते जा रहे हैं. बीती रात शहर के कमला कॉलेज चौक में एक आदतन बदमाश युवक ने किराना सामान लेने गई युवती पर चाकू से हमला करते हुए उसे घायल कर दिया. इस मामले की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात अपने स्कूटी से सामान लेने के लिए कमला कॉलेज चौक के पास गई एक युवती पर वहां पहले से आने जाने वालों को चाकू दिखाकर डरा धमका रहे एक बदमाश ने युवती पर भी चाकू से हमला कर दिया. इस मामले की रिपोर्ट के बाद बसंतपुर थाने की पुलिस ने शहर के सृष्टि कालोनी निवासी आरोपी रविकांत सोनी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल चाकू जप्त किया है.

ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB