पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत, पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, महिला के भाई ने लगाया गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

Wife dies under suspicious circumstances, husband booked for abetment to suicide, woman's brother makes serious allegations, police investigate

पत्नी की संदिग्ध हालत में मौत, पति के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज, महिला के भाई ने लगाया गंभीर आरोप, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर : राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में एक 34 साल की महिला की संदिग्ध हालत में मौत का मामला सामने आया है. पुलिस जांच में सामने आया कि महिला ने घर के बरामदे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. मामले की मर्ग जांच के बाद पुलिस ने मृतिका के पति के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने का अपराध दर्ज कर जांच कर रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 फरवरी 2026 मृतिकाआयसा खान उम्र 34 साल पति अमजद खान निवासी कोटा मस्जिद रोड, प्राइमरी स्कूल के पास, थाना सरस्वती नगर रायपुर ने  देर रात महिला ने घर के बरामदे में चुन्नी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
इस मामले में थाना सरस्वती नगर में मर्ग क्रमांक 02/26 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच की गई. मर्ग जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, मर्ग पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स अस्पताल रायपुर भेजा गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत फांसी लगाने से होना बताया गया. इसके साथ ही मृतिका के परिजनों और गवाहों के बयान भी दर्ज किए गए.
जांच में सामने आया कि आयसा खान की शादी वर्ष 2011 में सामाजिक रीति-रिवाज के मुताबिक अमजद खान से हुई थी. शादी के शुरुआती दिनों में सब कुछ सामान्य था. लेकिन कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच विवाद शुरु हो गया. आरोप है कि पति अमजद खान अक्सर पत्नी के चरित्र पर शक करता था और इसी बात को लेकर उससे झगड़ा व मारपीट करता था. परिजनों के मुताबिक अमजद मृतिका पर मायके से अपने हिस्से की संपत्ति लाने का दबाव भी बनाता था. इस बात को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था. जिससे आयसा खान मानसिक रुप से काफी परेशान रहती थी.
जांच के दौरान यह भी सामने आया कि घटना से एक रात पहले भी पति ने महिला के साथ मारपीट की थी. बताया जा रहा है कि खाना बनाने को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था. उस दौरान अमजद ने अपने बेटे के सामने ही पत्नी के साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी.
आरोप है कि उसने घर में रखे सब्जी काटने वाले चाकू को भी महिला के गले पर लगा दिया था. घटना के बाद पति अपने कमरे में सोने चला गया. जबकि आयसा खान अपने बच्चों के साथ दूसरे कमरे में चली गई. देर रात महिला ने घर के बरामदे में चुन्नी से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली.
घटना की खबर मृतिका के भाई नेहाल खान ने पुलिस को दी. उन्होंने बताया कि 17 फरवरी की सुबह करीब 4:40 बजे उनकी मां आफरीन ने फोन कर जानकारी दी कि आयसा ने फांसी लगा ली है. खबर मिलने पर वह फौरन उनके घर पहुंचे. जहां उनकी बहन जमीन पर मृत हालत में पड़ी थी और सिर से खून निकल रहा था. वहीं ऊपर पंखे में चुन्नी का फंदा आधा लटका हुआ था.
परिजनों के पूछने पर अमजद खान ने बताया कि आयसा खान ने पंखे में चुन्नी से फांसी लगाई थी और जब उसे उतारा गया तो वह नीचे गिर गई. जिससे सिर में चोट लग गई. हालांकि पुलिस की जांच में सामने आया कि पति द्वारा लगातार प्रताड़ित किए जाने और “कहीं भी जाकर मर जा” जैसे शब्द कहकर अपमानित करने से महिला मानसिक रुप से परेशान थी और उसी के चलते उसने खुदकुशी कर ली.
मर्ग जांच के आधार पर पुलिस ने मृतिका के पति अमजद के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत खुदकुशी के लिए उकसाने का जुर्म दर्ज कर लिया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB