नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, कबीरधाम पुलिस को मिली कामयाबी, फरार दरिंदे विक्रम को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

A minor girl was kidnapped and raped; Kabirdham police succeeded; absconding rapist Vikram was arrested and sent behind bars.

नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, कबीरधाम पुलिस को मिली कामयाबी, फरार दरिंदे विक्रम को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे

कबीरधाम : कबीरधाम जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है. पंडरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़कर न्यायिक रिमांड पर अदालत में पेश किया.
मिली जानकारी के मुताबिक थाना पंडरिया में प्रार्थी ने 11 फरवरी 2026 को अपनी नाबालिग बेटी के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई. रिपोर्ट में बताया कि उनकी बेटी 10 फरवरी 2026 को घर से अचानक लापता हो गई. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने गुम इंसान का मामला दर्ज किया और नाबालिग से जुड़ा मामला होने के कारण अज्ञात आरोपी के खिलाफ जुर्म कायम कर पंडरिया पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नाबालिग की तलाश शुरु कर दी.
पुलिस टीम ने आसपास के इलाकों में लगातार खोजबीन की और संभावित स्थानों पर जांच की. करीब 12 दिन की तलाश के बाद पुलिस ने 22 फरवरी 2026 को नाबालिग लड़की को बरामद कर लिया. बरामदगी के बाद पुलिस ने नाबालिग से पूछताछ की. जिसमें पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ अहम सबूत और बयान दिया.
 पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसकी तलाश शुरु कर दी. पुलिस जांच में आरोपी की पहचान विक्रम सारथी पिता दयाराम सारथी, उम्र 31 साल निवासी वार्ड नंबर 2 सारथी मोहल्ला पंडरिया, थाना पंडरिया जिला कबीरधाम के रुप में हुई. आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था. पुलिस ने लगातार उसकी तलाश जारी रखी और आखिरकार 7 मार्च 2026 को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
आरोपी
विक्रम सारथी पिता दयाराम सारथी, उम्र 31 साल निवासी वार्ड नंबर 2 सारथी मोहल्ला पंडरिया, थाना पंडरिया जिला कबीरधाम 
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB