अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आयोजन, मातृ शक्ति को प्रणाम कर बेटे-बेटियों को समान रुप से शिक्षित करना जरुरी -टी आई यूराज तिवारी

Special event on International Women's Day, salute to the mother power, it is important to educate sons and daughters equally - TI Uraj Tiwari

अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर विशेष आयोजन, मातृ शक्ति को प्रणाम कर बेटे-बेटियों को समान रुप से शिक्षित करना जरुरी -टी आई यूराज तिवारी

कोरबा : कोरबा जिले में बालको नगर कोरबा के पुलिस थाना प्रांगण में सिद्धार्थ लोककल्याण समिति, मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा और कई संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बालको नगर के टी आई यूराज तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि आज 8 मार्च अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर इतनी बड़ी तादाद में उपस्थित हुए. आप सभी महिलाओं का फूलों से सम्मान करते हुए हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं.।महिला सर्व समाज की प्रथम गुरु मानी जाती है जो बच्चों को भारत देश और दुनिया का राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, डाक्टर, कलेक्टर, इंजीनियर बनाने का दायित्व निभाती है. इसीलिए मैं आज के दिन मातृ शक्ति को प्रणाम करते हुए करते हुए बेटा बेटियों को सामान रुप से शिक्षित करने का निवेदन करता हूं.
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए गोपाल ऋषिकर भारती ने कहा कि जिन महिलाओं को जिस पुरुषवादी संस्कृति ने हजारों साल से शिक्षा, धन और शस्त्र के उपयोग करने  की आजादी से वंचित कर गुलाम बना दिया था. आज भारत के संविधान ने उनकी गुलामी की बेड़ियां तोड़कर उनको कानूनी समानता के अधिकार दिलाए। आज भारत मे महिलाएं भारत देश की राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, कलेक्टर, डॉक्टर, इंजीनियर से लेकर सेना और पुलिस के बड़े पदों पर विराजमान हो रही है. कार्यक्रम को कई अतिथि और वक्ताओं ने भी संबोधित किया। जिनमें पुलिस विभाग से जलवेश कंवर ,सांसद प्रतिनिधि महेंद्र थवाईत,मूलनिवासी मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सचिव सुनील सुना.
इस कार्यक्रम की संयोजिका शीतला साहू,जिला उपाध्यक्ष प्यारेदास महंत, जिला महिला उपाध्यक्ष उमेदा साव, कांग्रेस नेत्री शशीलता पांडे, पुष्प पात्रै, भाजपा नेत्री मनजीत कौर, जिला सचिव अंजलि जांगड़े, बालको महासचिव नीलम जांगड़े, गंगा यादव, कोमल यादव, संगीता साहू गायिका कलिंद्री परिहार, भूमिका जांगड़े, संतोष बंजारे, सरिता सूर्यवंशी,आशा डोंगरे, सायरा बेगम, रशीदा बेगम, गायत्री साहू, बलजीत कौर निर्मल चंद्र कसार प्रमुख रुप से मौजूद रहे. उनके साथ ही बड़ी तादाद में महिलाएं एवं कार्यकर्ताओं ने उपस्थिति दी. सभी महिलाओं का फूल भेंट कर मुख्य अतिथि यूराज तिवारी ने स्वागत किया. सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की गई थी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB