स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, चाकू से नाक काटने की कोशिश, ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

Ashutosh Brahmachari, who filed a case against Swami Avimukteshwarananda, was attacked; his nose was cut off with a knife. He saved his life by hiding in a train toilet.

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ केस करने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर हमला, चाकू से नाक काटने की कोशिश, ट्रेन के टॉयलेट में छिपकर बचाई जान

गाजियाबाद : प्रयागराज: श्रीकृष्ण जन्मभूमि प्रकरण के मुख्य वादी आशुतोष ब्रह्मचारी पर चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ है. उन्होंने आरोप लगाया है कि रीवा एक्सप्रेस में उन पर धारदार हथियार से अटैक हुआ. नाक काटने की कोशिश की गई. उन्होंने इस हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद और उनके सहयोगियों की साजिश होने का आरोप लगाया है. इस मामले में प्रयागराज के जीआरपी थाने में लिखित शिकायत दी गई है और पुलिस जांच कर रही है.
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बटुकों से यौन उत्पीड़न की FIR कराने वाले आशुतोष महाराज पर रविवार को चलती ट्रेन में जानलेवा हमला हुआ. आशुतोष महाराज ने बताया- रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से गाजियाबाद से प्रयागराज जा रहा था. फर्स्ट AC कोच में बैठा था. रास्ते में सिराथू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 5 बजे एक अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उनकी नाक काटने की कोशिश की. चेहरे और हाथ पर कई वार किए. गंभीर चोटें आईं. काफी खून बहा.
आशुतोष ब्रह्मचारी के मुताबिक वह किसी तरह अपनी जान बचाकर भागे और ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया. वहीं से जीआरपी को फोन कर घटना की जानकारी दी. उन्होंने हमले के पीछे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, उनके शिष्य मुकुंदानंद समेत अन्य को जिम्मेदार ठहराया है. फिलहाल जीआरपी ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है. मामले की जांच कर रही है.
आशुतोष महाराज ने कहा कि कोर्ट में सबूत न पेश कर पाऊं, इसलिए अविमुक्तेश्वरानंद ने हमला करवाया। उन्हें पता है कि सबूत देखने के बाद कोर्ट से जमानत नहीं मिल पाएगी. हालांकि मामले में शंकराचार्य का कहना है कि सब दिखावा है. आशुतोष माहौल बनाने और सुरक्षा पाने के लिए ऐसा कह रहे हैं. हमारे ऊपर आरोप लगाने का मकसद सिर्फ मीडिया का अटेंशन पाना है. यह यात्रा से ध्यान भटकाने की कोशिश है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB