मुश्किल में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री का बेटा, फार्म हाउस में शराब पिलाकर 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दो बार किया बलात्कार!, यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज
Union Minister of State for Home Affairs' son in trouble after plying a 17-year-old student with alcohol at his farmhouse and raping her twice; sexual assault case filed
हैदराबाद : तेलंगाना में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री बंदी संजय कुमार के बेटे साई भगीरथ के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है. 17 साल की नाबालिग छात्रा ने केंद्रीय मंत्री के बेटे पर शराब पिलाकर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया. हैदराबाद के पेट बशीरबाद पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 74 और 75 के अलावा पॉक्सो एक्ट की धारा 11/12 के तहत केस दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक 17 वर्षीय लड़की की मां ने पेट बशीरबाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि भगीरथ पिछले छह महीनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था. महिला का आरोप है कि भगीरथ ने मोइनाबाद के एक फार्महाउस में लड़की को शराब पिलाई और यौन उत्पीड़न किया. भागीरथ पिछले छह महीनों से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था.
शिकायतकर्ता ने बताया कि दोनों की मुलाकात हैदराबाद में कुछ दोस्तों के जरिए हुई थी. आरोप है कि भगीरथ ने शादी का झूठा वादा कर लड़की का भरोसा जीता और नजदीकियां बढ़ाईं. इसके बाद अरुणाचल प्रदेश, विजयवाड़ा और तिरुमाला मंदिरों समेत कई यात्रा भी हुई.
पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं और POCSO एक्ट की धारा 11 (यौन उत्पीड़न) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI?mode=gi_t



