सेक्स रैकेट का खुलासा, किराए के मकान में गंदा खेल, धमतरी पुलिस ने दो युवतियों और तीन युवकों को किया गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप
Sex racket busted, dirty games in rented house, Dhamtari police arrested two women and three men, causing panic in the area.
धमतरी : छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में सिटी कोतवाली पुलिस ने किराए के मकान में चल रहे कथित सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है. नंदा हॉस्पिटल गली के पास स्थित एक मकान में लंबे समय से संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दबिश देकर मौके से दो युवतियों और तीन युवकों को हिरासत में लिया. इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के नंदा हॉस्पिटल गली के पास स्थित एक किराए के मकान में पिछले काफी समय से संदिग्ध गतिविधियां संचालित होने की शिकायत स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी जा रही थी। क्षेत्र के रहवासियों ने बताया कि मकान में दिन-रात अज्ञात लोगों का आना-जाना लगा रहता था, जिससे आसपास के लोगों को शक होने लगा था.
घटना की जानकारी मिलते ही कॉलोनी के कई लोग सिटी कोतवाली थाना पहुंच गए और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे. पुलिस फिलहाल सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है और फरार लोगों की तलाश भी जारी है.
पकड़े गए आरोपियों में सुशील गिलहरे उम्र 38 साल निवासी साल्हेवार पारा धमतरी, खुमान साहू उम्र 40 साल निवासी कर्मा चौक धमतरी और लोचन देवांगन उम्र 32 साल निवासी रामपुर वार्ड धमतरी शामिल हैं. मामले की जांच जारी है और आगे की कार्रवाई पूछताछ के आधार पर की जाएगी.
पकड़ी गई युवतियां मध्यप्रदेश के बैतूल जिले की रहने वाली हैं. जबकि तीनों युवक धमतरी जिले के ही निवासी बताए जा रहे हैं. पुलिस की कार्रवाई के दौरान कुछ लोग मौके से भागने में भी कामयाब हो गए. जिनकी तलाश की जा रही है.
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मकान में पिछले काफी समय से संदिग्ध लोगों का आना-जाना लगा हुआ था. जिसकी शिकायत कई बार पुलिस से की गई थी. शिकायत मिलने के बाद पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान अचानक रेड मारकर पूरे मामले का खुलासा किया. इस कार्रवाई के बाद इलाके में काफी चर्चा का माहौल है.
आरोपी
सुशील गिलहरे उम्र 38 साल निवासी साल्हेवार पारा धमतरी
खुमान साहू उम्र 40 साल निवासी कर्मा चौक धमतरी
लोचन देवांगन उम्र 32 साल निवासी रामपुर वार्ड धमतरी
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



