भाजपा सरकार कानून व्यवस्था नहीं संभाल पा रही, प्रदेश में महिलाएं असुरक्षित -जनक ध्रुव, आज गरियाबंद जिला के दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
BJP government is not able to handle law and order women are unsafe in the state - Janak Dhruv former Chief Minister Bhupesh Baghel on visit to Gariaband district today
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ के भाजपा सरकार से प्रदेश की कानून व्यवस्था नही संभल पा रही है. लगातार हो रहे अपराधिक घटनाओं को दबाने का प्रयास किया जा रहा है. उक्त बातें बिन्द्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही.
विधायक जनक ध्रुव ने प्रदेश में कानून व्यवस्था को लेकर भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि 9 महीने के भाजपा सरकार के राज में छत्तीसगढ़ में महिलायें असुरक्षित हो गई हैं. रोज-रोज प्रदेश में कहीं न कहीं सामूहिक बलात्कार की घटना हो रहे हैं. इससे बड़ा दुर्भाग्यजनक क्या हो सकता है राजधानी में महिलायें सुरक्षित नहीं है. रायपुर नया बस स्टैण्ड में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म होता है.
दूसरे दिन रिपोर्ट लिखा गया उसमें भी सामूहिक दुष्कर्म को नकार दिया गया. बलात्कार का रिपोर्ट लिखा गया. यहां भी पुलिस अपराधियों को सजा देने के बजाय उन्हें बचाने में लगी है. महिलाएं खुले में बाहर निकलने में भयभीत हो रही हैं. बस्तर, जशपुर बिलासपुर, अंबिकापुर से लेकर राजधानी रायपुर में भी महिलायें खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं.
विधायक ध्रुव ने आगे कहा बेहद दुर्भाग्यजनक है कि सरकार इन मामलों को गंभीरता से लेकर सख्त कार्यवाही करवाना चाहिए. वह बलात्कार जैसी घटनाओं को भी छुपाने और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है. सरकार महिलाओं की सुरक्षा के उदासीन है और अपराधियों को बचाने का काम कर रही है.
ध्रुव ने कहा इन मामले को लेकर जल्द ही कांग्रेस उग्र आन्दोलन करेगी. इस मौके पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामकृष्ण ध्रुव, महामंत्री गैदु यादव, आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष खेदु नेगी, रामसिंह नागेश, नाथुराम ध्रुर्वा, हुमेन्द्र नाग, केशव, जग्गु नाग, निर्भय कश्यप, महेश सोरी और बड़ी तादाद में क्षेत्र के लोग मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb
आज गरियाबंद जिला के दौरे पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल
गरियाबंद : प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज 3 सितंबर मंगलवार को गरियाबंद जिले के दौरा पर पहुंच रहे हैं. भिलाई से आज 12 रवाना होकर 1 बजे धरसीवां पहुचेंगे. 2 बजे रायपुर के लिए रवाना होंगे. शाम 5 बजे बारुका पहुंचेंगे, बारुका में कई स्थानीय कार्यक्रमों में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे. जिसके बाद शाम 7:30 वापस भिलाई लौट जाएंगे.



