मुर्गियां खाने के चक्कर में घर में घुसा अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

Python entered the house to eat chickens forest department rescued and released it safely into the forest

मुर्गियां खाने के चक्कर में घर में घुसा अजगर, वन विभाग ने रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ा

गरियाबंद : रात में करीब 12 बजे के आस पास मैनपुर से लगा ग्राम जीडार के कुकरीमॉल के भूखसिंग लोहार के घर में अजगर सांप मुर्गियों को खाने के लिए घूस गया था.
इसके बाद रात में कुछ मुर्गियों के आवाज से भूखसिंग लोहार की नींद खुल गई और अपने मुर्गियों को जहां रखा था उस जगह में जाकर देखा तो उसके होश उड़ गए. अजगर ने तीन मुर्गियों को अपना निवाला बना चुका था.
अजगर बहुत ही बड़ा और मुर्गियां खाने के बाद कही जा नही पा रहा था. फिर भूखसिंग लोहार ने वन विभाग को फोन कर जानकारी दी. वन विभाग ने मौके पर पहुंच सावधानी पूर्वक पकड़ कर निरीपनी बिट के जंगल में वन रक्षक ओमप्रकाश राव द्वारा सुरक्षित छोड़ा गया.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb