8 महीने से वेतन नहीं मिलने पर धान खरीदी केंद्रों के कंप्यूटर ऑपरेटर परेशान, अपर कलेक्टर से लगाई गुहार, अनिश्चितकाल हड़ताल के लिए मजबूर
Computer operators of paddy procurement centers upset over not receiving salary for 8 months appeal to Additional Collector forced to go on indefinite strike
गरियाबंद : प्रदेश के गरियाबंद जिले के धान खरीदी केंद्रों में काम करने वाले संविदा कंप्यूटर ऑपरेटरों को 8 महीने से वेतन नहीं मिला है. इधर 1 नवंबर से फिर धान खरीदी की तैयारी शुरु हो गई है. ऐसे में जिला संविदा कंप्यूटर ऑपरेटर संघ विरोध की तैयारी में हैं. गुरुवार को संघ की बैठक में ऑपरेटरों ने वेतन भुगतान नहीं होने से आर्थिक तंगी की बात बताई. और साथ ही अपनी दो सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकाल हड़ताल पर जाने की बात कही. वही अपर कलेक्टर अरविंद पांडेय को ज्ञापन सौपा है.
जिले में धान खरीदी समितियों के डाटा एंट्री ऑपरेटर आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं. ऑपरेटरों के मुताबिक उन्हें बीते 8 महीने से वेतन नहीं मिला है. पिछले वित्तीय वर्ष 2023-24 जिले में 90 ऑपरेटर धान उपार्जन केंद्र में संविदा नियुक्ति के साथ डाटा एंट्री के रुप में कर रहे हैं. अभी एक नवंबर से फिर 2024-25 के लिए धान खरीदी शुरु होने जा रही है. लेकिन पूर्व के भुगतान न होने से संचालित समितियों के ऑपरेटर काफी परेशान हैं. गरियाबंद विकास खंड अंतर्गत काम करने वाले कर्मचारियों को भी पिछले 8 महीने से वेतन नही मिला है.
कर्मचारियों का कहना है कि पिछले 8 माह से वेतन भुगतान नहीं होने की वजह से सही ढंग से कोई भी तीज त्योहार नहीं मना पाए हैं. साथ ही बच्चो की स्कूल फीस से लेकर आमजीवन यापन करना भी बेहद मुश्किल हो रहा है. वेतन भुगतान में हो रही देरी की वजह से दिक्कतों का सामना कर रहे ऑपरेटरों को समय पर बीते महीने का वेतन नहीं मिला तो वे इस बार धान खरीदी का विरोध कर सकते हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb



