दंपत्ति का 40 लाख रुपये गबन कर धोखाधड़ी करने वाला IDBI बैंककर्मी राजा खुंटे और ग्राहकों का राशि हड़पने वाला दुर्गेश शर्मा भी गिरफ्तार
IDBI bank employee Raja Khunte, who defrauded a couple of Rs 40 lakh, and Durgesh Sharma, who embezzled customers' money, were also arrested.
रायपुर/धरसींवा : आई.डी.बी.आई. बैंक चरौदा शाखा में काम करने वाले बैंककर्मी राजा खुंटे और उसके साथी दुर्गेश शर्मा पर ग्राहकों के खातों से बड़ी रकम हड़पने का आरोप लगा है. नरेन्द्र वर्मा और उनकी पत्नी मनीषा वर्मा ने फिक्स डिपॉजिट कराने के लिए कुल 40 लाख रुपये राजा खुंटे को दिए थे. राजा खुंटे ने ब्लैंक चेक का दुरुपयोग कर कई तारीख में पैसे निकाल लिए. बैंक स्टेटमेंट और दस्तावेजों की जांच के बाद पुलिस ने राजा खुंटे को गिरफ्तार किया. यह मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक प्रार्थी नरेंद्र वर्मा ने थाना धरसींवा में रिपोर्ट दर्ज कर बताया था कि उसने अपनी और पत्नी मनीषा वर्मा के नाम से आईडीबीआई बैंक शाखा चरौदा में अपने बैंक खातों में कुल 40 लाख रुपए जमा करवाए थे. उक्त राशि को एफडी करने के लिए बैंक में कार्यरत कर्मचारी राजा खूंटे से बात की. राजा खूंटे ने उन्हें भरोसे में लेकर ब्लैंक चेक ले लिया. राजा खूंटे ने एफडी करने की पावती भी उन्हें दी. राज खूंटे ने ब्लैंक चेक का दुरुपयोग कर पूरे चालीस लाख रुपए का आहरण कर लिया. पुलिस ने जांच के बाद आरोपी राजा खूंटे को गिरफ्तार कर लिया.
वहीं दूसरे मामले में भी प्रार्थी गोवर्धन प्रसाद दीवान और उनकी पत्नी के खाते से 8,70,000 रुपये और स्वाति वर्मा के खाते से 7,00,000 रुपये हड़पने वाले दुर्गेश शर्मा उर्फ सन्नी को भी गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया.
गिरफ्तार आरोपी:
1. राजा खुंटे पिता भक्तु राम खुंटे उम्र 35 साल ग्राम जुनवानी, थाना पलारी, जिला बलौदा बाजार
हाल पता – ग्राम महुआ चौक सिलयारी थाना धरसींवा रायपुर
2. दुर्गेश शर्मा उर्फ सन्नी पिता मनहरण प्रसाद शर्मा उम्र 30 साल ग्राम टेंगाभाठा, थाना बेरला, जिला बेमेतरा
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



