मामूली विवाद पर बेरहमी से पिटाई कर पत्नी को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने आरोपी पति भागवत को गिरफ्तार कर भेजा सलाखों के पीछे
A man brutally beat his wife to death over a minor dispute; the police arrested the accused husband, Bhagwat, and sent him behind bars.
बेमेतरा : बेमेतरा के नांदघाट थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सेमरिया में पारिवारिक विवाद ने खूनी रूप ले लिया. मामूली बात पर शुरु हुई तकरार के बाद पति ने अपनी पत्नी के साथ इस कदर मारपीट किया कि उसकी जान चली गई. पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति को गिरफ्तार लिया है.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी भागवत पात्रे उम्र 55 साल का अपनी पत्नी कुमारी बाई के साथ खाने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था. गुस्से में आकर भागवत ने महिला को थप्पड़ जड़े और लकड़ी से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी. गंभीर चोटें आने की वजह से महिला बेसुध होकर गिर पड़ी.
आनन-फानन में ग्रामीणों और परिजनों की मदद से उसे नवागढ़ के सरकारी अस्पताल ले जाया गया. जहाँ चिकित्सकों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात निकलकर सामने आई कि आरोपी ने पहले मामले को दबाने की कोशिश की थी और इसे सामान्य धक्का-मुक्की बताया था. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कड़ाई से की गई पूछताछ में मारपीट की पुष्टि हुई. थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने सबूतों के आधार पर आरोपी भागवत पात्रे को गिरफ्तार कर लिया है.
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है. शुक्रवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



