प्लांट में हुआ दर्दनाक हादसा, 50 फीट ऊंचाई से गिरने से मजदूर की मौत, हादसे के बाद तनावपूर्ण माहौल, मचा बवाल, जांच में जुटी पुलिस
A tragic accident happened in the plant, a worker died after falling from a height of 50 feet, a tense atmosphere prevailed after the accident, chaos ensued, police started investigation
बालोद : दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में स्थित श्री जगन्नाथ स्टील एंड पावर प्लांट में एक दर्दनाक हादसा हो गया. बीती रात काम करने के दौरान 50 फीट ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई. ऊंचाई से गिरने के बाद घायल मजदूर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा था. लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. खबर पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान बिहार का रहने वाला श्रवण चौहान उम्र 42 साल के रुप में हुई है. हादसे के बाद प्लांट में तनावपूर्ण माहौल बन गया. काम से निकाले गए हड़ताल पर बैठे मजदूरों पर आरोप है कि उन्होंने प्लांट में घुसकर दूसरे राज्यों से आए मजदूरों से मारपीट की. घटना की खबर मिलते ही पुलिस और सीआईएफ की टीम मौके पर पहुंची और हालात को कंट्रोल करने में जुट गई.
दरअसल यहां पर आसपास के ग्रामीण इस स्टील प्लांट के पैकेट प्लांट में रोजगार की मांग कर रहे हैं. जब यह प्लांट नहीं खुला था तो इससे पहले जनसुनवाई हुई थी. जिसमें रोजगार देने की बात कही थी. अब प्लांट खुलने के बाद यहां पर स्थानीय मजदूरों को दरकिनार किया जा रहा है.
मोरध्वज साहू ने बताया कि हम स्थानीय मजदूरों के साथ अन्याय नहीं होने देंगे. यह गरीब आदिवासी परिवार है. जो इस कारखाने से रोजगार की उम्मीद लगाए बैठे थे. पूरे मामले से सांसद जी को फोन के जरिए अवगत कराया गए हैं और सभी मजदूर जल्द ही उनसे मिलने जाने वाले हैं.
थाना प्रभारी तुलसिह पट्टावी ने बताया कि मृतक मजदूर के शव को कब्जे में लेकर मर्चुरी में रखवा दिया गया है. आगे की कार्रवाई की जाएगी. मजदूर यूनियन और प्लांट प्रबंधन के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर हालात को शांत किया है. फिलहाल माहौल कंट्रोल में है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



