नगर निगम रायपुर में जोन अध्यक्षों का चुनाव संपन्न, जोन 7 श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा बनी वार्ड समिति अध्यक्ष निर्वाचित
Election of zone presidents concluded in Raipur Municipal Corporation, Zone 7 Mrs. Shweta Vishwakarma became elected Ward Committee President
रायपुर : नगर निगम रायपुर के 8 जोन में वार्ड समिति अध्यक्ष का चुनाव संपन्न हो गया. इस चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहले ही सभी जोन के लिए अध्यक्ष पद के उम्मीदवार घोषित कर दिए थे. चूंकि निर्वाचन की सारी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद सभी जोन के लिए एक-एक प्रत्याशी ही सामने आए इसलिए इन सभी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया. चुनाव की सारी प्रक्रियाएं सभी जोन कार्यालयों में संपन्न कराई गई.
नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 1,4,5,6,7,8,9,10 की वार्ड समिति के अध्यक्ष पद का निर्वाचन नगर निगम आयुक्त विश्वदीप द्वारा नियुक्त निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी जोन कमिश्नर द्वारा जोन कार्यालय में कराया गया. नाम निर्देशन पत्र पेश करने, प्राप्त नाम निर्देशन पत्र की संवीक्षा के बाद सभी स्थान पर प्राप्त एकमात्र नाम निर्देशन पत्र पेश करने वाले अभ्यर्थी को नाम निर्देशन पत्र सही पाए जाने पर नाम वापसी समय पूर्ण होने के बाद जोन की वार्ड समिति का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया.
जिसमे जोन 1 में गज्जू साहू, जोन 4 में मुरली शर्मा, जोन 5 में अम्बर अग्रवाल, जोन 6 में बद्री प्रसाद गुप्ता, जोन 7 में श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा, जोन 8 में प्रीतम सिंह ठाकुर, जोन 9 में गोपेश साहू, जोन 10 में सचिन बी. मेघानी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर निर्वाचन सह पीठासीन अधिकारी जोन कमिश्नरों ने निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदत्त किया.
इस मौके पर जोन कार्यालय में वार्ड समिति का अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित घोषित होने पर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति सूर्यकान्त राठौड़,पूर्व नेता प्रतिपक्ष सुभाष तिवारी, रायपुर लोकसभा सांसद प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, सभी एमआईसी सदस्यों, रायपुर नगर निगम के पूर्व सभापति प्रफुल्ल विश्वकर्मा, पूर्व पार्षद ओंकार बैस, जोन के तहत वार्डों के सभी नवनिर्वाचित पार्षदगणों, जोन कमिश्नरों, जोन अधिकारियों, कर्मचारियों ने वार्ड समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष को बुके प्रदत्त कर और फूलमालाओं से लादकर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



