निगम क्षेत्र में प्याऊ घर खुलवाने रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवाज खान ने निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन
Raipur North Assembly Youth Congress President Nawaz Khan submitted a memorandum to the Corporation Commissioner to open a drinking water stall in the corporation area
रायपुर : रायपुर निगम क्षेत्र में गर्मी के मौसम में लोगों को हो रही परेशानियों को देखते हुए प्याऊ घर खुलवाने रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवाज खान ने निगम कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा.
रायपुर उत्तर विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष नवाज खान ने कहा कि रायपुर निगम क्षेत्र में जोन अंतर्गत भीड़-भाड़ वाले इलाको में पीने के स्वच्छ और ठंडे पानी के इन्तेजाम के लिए प्याऊ खोलने की सख्त जरुरत है. महंगाई का दौर है और पीने के पानी की बोतल आम आदमी की पहुंच से ऊपर है. ऐसे में मेहनतकश और राहगीरों के लिए निगम जगह-जगह प्याऊ खोलने चाहिए. साथ ही व्यापारी समितियों से कहकर भी हर जगह पीने का पानी का इंतजाम निगम को करवाना चाहिए.
उन्होंने कहा कि रायपुर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में युवा कांग्रेस निवेदन करता है कि निगम के सभी जोन को प्याऊ घर खोलने निर्देशित करें.
इस मौके पर मुख्य रुप से प्रदेश सचिव रुचिर दुबे, प्रदेश सचिव सानू रज़ा, छाया पार्षद राहुल तिवारी, जिला महासचिव अब्दुल सत्तार चौहान, अक्कू नाग, गुप्ता जी, अब्दुल मालिक खान, शेख असलम आदि साथीगण मौजूद थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



