स्पीड किंग बाइकर्स ने मारी जोरदार ठोकर, पलटी तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो, मोटर साइकिल की जबरदस्त टक्कर, तीन हादसों में 3 लोगों की गई जान

Speed ​​king bikers hit hard, high speed Scorpio overturned, motorcycle collided fiercely, 3 people died in three accidents

स्पीड किंग बाइकर्स ने मारी जोरदार ठोकर, पलटी तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो, मोटर साइकिल की जबरदस्त टक्कर, तीन हादसों में  3 लोगों की गई जान

स्पीड किंग बाइकर्स की चपेट में आने से मौत

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के पत्थलगांव में इन दोनों स्पीड व स्टाइलिश बाइकर्स चालकों से पूरा पत्थलगांव परेशान हो चुका है. जहां स्पीड बाइक चालकों के हाथ असमय नागरिक काल के गाल में समा रहे हैं. ताजा मामला देखने को तब मिला जब रायगढ़ रोड अपनी दुकान से गोविंद राम लहरे पिता रंगु राम लहरे 55 साल अपनी लूना बाइक खड़ी कर सड़क पार कर रहे थे. तभी सड़क के बिल्कुल किनारे पहुंचने के बाद रायगढ़ रोड की तरफ़ से आ रहे बाइक चालक अन्नु सिदार ने ठोकर मारते हुए निकल गए. गाड़ी की स्पीड इतनी तेज थी कि गोविंद नाम लहरे के पैर और सिर में गंभीर चोटें आई. जिसे पत्थलगांव सिविल अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.
मौके पर स्पीड बाइक के चालक अन्नु सिदार 20 साल को लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस के हवाले किया. पुलिस द्वारा मामले की कार्यवाही को करते हुए जाच जारी है.
पूरा पत्थलगांव शहर स्टाइलिश व स्पीड बाइक चालकों के आतंक से थर्रा उठा है. रोजाना स्टाइलिश और स्पीड बाइक चालकों की वजह से कोई ना कोई व्यक्ति दुर्घटना का शिकार हो रहा है. पिछले दिनों की रायगढ़ रोड में ही पम्मू अग्रवाल को भी बाइक चालक ने ठोकर मार दी थी. जिनका भी इलाज के लिए बाहर रेफर किया गया था. कुल मिलाकर पत्थलगांव क्षेत्र में इन बाइकर गेंग का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है. अगर जल्द ही इन पर कड़ी कार्रवाई नहीं की जाती है तो आने वाले दिनों में इसके नतीजे डरावने होंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

तेज रफ्तार मोटर साइकिल की ठोकर से भवानी लाल यादव की मौत

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में थाना भूपदेवपुर अंतर्गत मर्ग क्रमांक 08/2026 के तहत 32 साल के भवानी लाल यादव की सड़क हादसे में मौत हो गई. भवानी लाल यादव, पिता गोपाल यादव, निवासी टुसेकेला थाना खरसिया जिला रायगढ़, अपनी पत्नी आरती यादव के साथ 17 जनवरी 2026 को खरसिया से रायगढ़ अपने माता को देखने जा रहे थे.
इस दौरान वे अपनी स्कूटी वाहन नम्बर CG13 AZ 1034 पर थे. रात करीब 9 बजे एनएच रोड चौक मुरा के पास सामने से आ रही मोटर साइकिल नम्बर CG11 BF 5762 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को ठोकर मार दी. हादसे के बाद भवानी लाल यादव सड़क पर गिर गए और गंभीर चोटें लगने की वजह से फौरन बेहोश हो गए. उनकी पत्नी आरती यादव को हल्की चोटें आई.
हादसे के बाद दोनों को फौरन केजीएच रायगढ़ (उमा मेमोरियल अस्पताल) में भर्ती कराया गया. अस्पताल में डॉक्टरों ने भवानी लाल यादव को मृत घोषित कर दिया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह को एक्सीडेंट से उत्पन्न गंभीर चोटें बताया गया है. पुलिस जांच में मृतक के परिजन – पिता गोपाल यादव, पत्नी पुजा यादव और बड़ी सास आहिता आरती यादव – और चश्मदीद गवाहों हरिकुमार गोरे और बरत राम चौहान के बयान लिए गए.
उन्होंने बताया कि हादसा तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन चलाने के कारण हुआ. थाना भूपदेवपुर पुलिस ने मोटर साइकिल चालक के खिलाफ धारा 281, 125(A), 106(1) BNS के तहत जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है. मृतक की मौत सड़क हादसे के रुप में दर्ज की गई. सूचक शिवम चौहान ने भी पुलिस को तहरीर देकर हादसे की खबर दी.
घटना स्थल पर पुलिस ने पंचनामा तैयार किया और मर्ग इंटिमेशन दर्ज कर जांच को औपचारिक रुप दिया. स्थानीय पुलिस अधिकारी प्र.आर. 575 सुरेन्द्र ठाकूर ने बताया कि दुर्घटना स्थल पर सभी आवश्यक प्रमाण और गवाहों के बयान दर्ज किए गए हैं.
पुलिस ने अस्पताल और आसपास के इलाके में अलर्ट जारी कर जांच तेज कर दी है. गांववासियों और परिजनों ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि तेज रफ्तार और लापरवाही सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा है. प्रशासन ने भी चेतावनी दी है कि इस तरह की लापरवाही भविष्य में रोकने के लिए कड़ी कार्रवाई की जाएगी.यह हादसा रायगढ़ जिले में सड़क दुर्घटना की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताता है. मृतक की पत्नी को हल्की चोटें आईं और उनका इलाज अस्पताल में जारी है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मोटर साइकिल चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

बस्तर में स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत

बस्तर : बस्तर जिले के चिखलपुटी बायपास मार्ग पर शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई. जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक की पहचान भेलवापदर निवासी करण श्रीवास्तव के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक करण अपने दोस्तों के साथ स्कॉर्पियो में बायपास मार्ग की तरफ जा रहा था. इसी दौरान मोड़ पर वाहन चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया. जिसके बाद स्कॉर्पियो पलटकर सड़क किनारे जा गिरी.
हादसे में करण श्रीवास्तव को गंभीर चोटें आईं और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. घटना में एक अन्य युवक घायल भी हुआ है. खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया. शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच कर रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB