नशे में धुत चालक की लापरवाही, तेज रफ्तार क्रूजर ने बाइक और स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, एक की मौके पर मौत, दो युवती समेत तीन घायल
Drunk driver's negligence, high speed cruiser hits bike and scooter, one killed on the spot, three injured including two girls
बलौदाबाजार : छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के पलारी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पलारी से रोहासी रोड पर एक तेज रफ्तार क्रूजर वाहन ने दो दोपहिया वाहनों को टक्कर मार दी. इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि दो युवतियों समेत एक अन्य युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया.
मिली जानकारी के मुताबिक पलारी से लगभग तीन किलोमीटर आगे रोहाशी रोड पर तेज रफ्तार क्रूजर वाहन का चालक कथित रुप से शराब के नशे में लापरवाहीपूर्वक वाहन चला रहा था. इसी दौरान उसने पहले एक मोटरसाइकिल सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक मोटरसाइकिल सहित वाहन के नीचे आ गया. जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद क्रूजर वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में उतर गया.
शराब के धुत में था ड्राइवर
बताया जा रहा है कि इसके बाद क्रूजर वाहन ने दूसरी स्कूटी को भी टक्कर मार दी. जिसमें तीन भाई-बहन सवार थे. टक्कर से तीनों सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रुप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बलौदाबाजार रेफर किया गया. घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शराब के नशे में धुत वाहन चला रहे चालक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.
कसडोल विधायक ने भी जताई थी चिंता
गौरतलब है कि जिले में लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर एक दिन पहले ही कसडोल विधायक संदीप साहू ने चिंता जताई थी. इसके बावजूद जिले में लगातार सड़क हादसे सामने आ रहे हैं. दो दिन पहले ही सिमगा क्षेत्र में हुए एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी. और 26 से ज्यादा लोग घायल हुए थे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



