होलिका दहन की रात गर्लफ्रेंड को लगाया रंग, एक नाबालिग समेत चार आरोपियों ने मिलकर दो युवकों को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट
On the night of Holika Dahan, four accused, including a minor, stabbed two youths to death.
जगदलपुर : बस्तर जिले में रंगपंचमी से ठीक पहले एक दर्दनाक घटना सामने आई है. नगरनार थाना क्षेत्र के कलचा गांव में दो युवकों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि आरोपियों को शक था कि दोनों युवकों ने उनकी प्रेमिका को रंग लगाया था. इसी बात को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हत्या तक पहुंच गया. बता दें कि रविवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बस्तर प्रवास है और मुख्यमंत्री के प्रवास से पूर्व इस दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई है.
मिली जानकारी के मुताबिक गांव में पारंपरिक तरीके से होलिका दहन का कार्यक्रम चल रहा था. इसी दौरान सालगुड़ गांव के दो युवक वहां पहुंचे थे. तभी कुछ लोगों ने उन पर एक युवक की प्रेमिका को रंग लगाने का शक जताया. इस बात को लेकर कहासुनी शुरु हुई और देखते ही देखते विवाद हिंसक हो गया.
आरोप है कि कलचा गांव के चार युवकों ने दोनों को घेर लिया और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में दोनों युवक गंभीर रुप से घायल हो गए. आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने की कोशिश की. लेकिन तब तक देर हो चुकी थी और दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान रोहित और उमेश के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई.
वारदात की खबर मिलते ही नगरनार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गिरफ्तार. आरोपियों में से एक नाबालिग भी है.
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. रंगों के त्योहार से पहले सिर्फ एक शक के कारण दो युवकों की मौत से गांव में शोक का माहौल है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



