राजधानी आज फिर एक बार हिट एंड रन का मामला, थाने के सामने मौत बनकर दौड़ी कार, मॉर्निंग-वॉक पर निकले युवक की मौत, आरोपी वाहन समेत फरार

Once again a case of hit and run in the capital today, a car ran like death in front of the police station, a young man who had gone out for a morning walk died, the accused absconded with the vehicle

राजधानी आज फिर एक बार हिट एंड रन का मामला, थाने के सामने मौत बनकर दौड़ी कार, मॉर्निंग-वॉक पर निकले युवक की मौत, आरोपी वाहन समेत फरार

रायपुर : राजधानी आज फिर एक बार हिट एंड रन का मामला सामने आया है. पुरानी बस्ती थाने के सामने पैदल चल रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार कार ने थाने के सामने ठोकर मार दी. इस घटना में व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि आरोपी कार चालक फरार हो गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है. पूरा मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतक की पहचान बुढ़ापारा के शितला मंदिर गली के निवासी मनोज पंसारी पिता केशव पंसारी उम्र 43 साल के रुप में हुई है. फिलहाल पुलिस फरार कार चालक की पहचान करने में जुटी हुई है. आस-पास के सभी सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. पुलिस ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI