तीन बच्चों की मां से सब इंस्पेक्टर को हुआ प्यार, पति ने दरवाजे पर जड़ा ताला, मौके पर पहुंची पुलिस, पति के खिलाफ FIR दर्ज
Sub-inspector fell in love with a mother of three children, husband locked the door, police reached the spot, FIR registered against the husband
अंबिकापुर : अंबिकापुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. तीन बच्चों की मां से सब इंस्पेक्टर को प्यार हुआ. मौके पर पति पहुंचा तो नज़ारा देख दंग रह गया. पति ने बाहर से दरवाजे पर ताला जड़कर पुलिस और मीडिया कर्मियों को खबर दिया. मौके पर पुलिस पहुंचकर सब इंस्पेक्टर को अपने साथ ले गई.
मिली जानकारी के मुताबिक रायपुर निवासी नंद कुमार सोनी की पत्नी तृप्ति सोनी वर्तमान में शासकीय नरसिंग कालेज अंबिकापुर में प्राचार्य के पद पर पदस्थ है. नंद कुमार सोनी ने गांधी नगर थाना में आवेदन पेश कर कहा कि मेरी पत्नी तृप्ति सोनी की शासकीय आवास पालीटेक्निक कालेज के पीछे स्थित है. वहां पहुंचा तो एक कार डिजायर नम्बर CG04 MA 9996 दिखाई दी. वाहन मणिपुर थाना प्रभारी उप निरीक्षक अखिलेश सिंह की है. पति ने पत्नी तृप्ति सोनी की शासकीय आवास में जब पहुंचा तो देखा आवास अंदर से बंद था. आवास के भीतर सब इंस्पेक्टर को जाते हुए भी देखा था. पति दरवाजा खटखटाया मगर किसी ने दरवाजा नही खोला.
आरोप है कि इसके बाद 112 नम्बर में कॉल किया. कुछ देर में गांधी नगर थाना प्रभारी गौरव पांडेय पहुंचे. थाना प्रभारी ने भी दरवाज़ा खुलवाया नही खोला गया. इसके बाद कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार पहुंचे. दरवाजा खोलवाना नही चाहा. नंद कुमार सोनी को बातों में उलझाकर रखा और धमकी दिया और इसी बात का फायदा उठाकर शासकीय आवास से पत्नी तृप्ति सोनी और अखिलेश सिंह को बाहर निकाल कर भगा दिया.
आरोप है कि नंद कुमार सोनी ने कार को जब्ती करने को कहा तो एक आरक्षक से कार को मौके से गायब करवा दिया. इसके बाद गांधी नगर थाना बुलाया गया और केस दर्ज करने को कहा लेकिन गाधी नगर थाना में कोतवाली प्रभारी मनीष सिंह परिहार पहुंचे अखिलेश सिंह और वाहन की जानकारी चाही तो मनीष सिंह परिहार ने कहा कौन अखिलेश सिंह और कैसा वाहन कहकर बोला- तुम अदालत की शरण में जाओ कहकर भगा दिया. नंद कुमार सोनी ने मणिपुर थाना प्रभारी अखिलेश सिंह व कोतवाली थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार के खिलाफ केस दर्ज करने की गुहार लगाई.
जबकि इस मामले में पत्नी की शिकायत पर पति और उसके साथियों के खिलाफ पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया. इस पूरे मामले का वीडियो और पति की शिकायत पर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार अग्रवाल ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है. जांच कराई जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



