घर में घुसी तेज रफ्तार बेकाबू इनोवा कार, दो महिला समेत बच्चा घायल, इलाज के दौरान एक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

An uncontrolled high speed Innova car entered the house, two women and a child injured, one died during treatment, villagers blocked the road

घर में घुसी तेज रफ्तार बेकाबू इनोवा कार, दो महिला समेत बच्चा घायल, इलाज के दौरान एक की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

अंबिकापुर : मैनपाट से अंबिकापुर की तरफ जा रही तेज रफ्तार इनोवा कार दरिमा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कंठी के पास रविवार शाम को अनियंत्रित होकर एक घर में जा घुसी. जिससे चारो तरफ अफरा-तफरी मच गई. इनोवा चालक शराब के नशे में धुत था. जिसके कारण अनियंत्रित होने से वाहन सीधे एक घर में जा घुसा. यह पूरी घटना दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम कंठी की है.
इस दौरान घर के सामने मौजूद दो लोग सहित एक बच्चे को गंभीर चोट आई थी. हादसे में एक महिला का पैर बुरी तरह कट चूका था. जिन्हें इलाज के लिए अंबिकापुर के जिला अस्पताल भेजा गया. जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. तो वही बच्चे की नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया है.
इधर महिला की मौत के बाद ग्रामीणों ने सड़क पर शव को रखकर चक्का जाम कर दिया. और मुआवजा राशि के साथ सड़क पर ब्रेकर सहित चेक पोस्ट बनाने को लेकर विरोध प्रदर्शन करने लगे. जहां 3 से 4 घंटे बाद जिला प्रशासन ने सभी मांगों को मानते हुए ₹25000 की तात्कालिक सहायता राशि दी. साथ ही घर के मुखिया होने पर जनपद पंचायत की तरफ से 20 हजार रुपए दिए जाएंगे. ब्रेकर का काम शुरु किया गया और चेक पोस्ट बनाने को लेकर पुलिस विभाग जगह चिन्हांकित कर रही है.
वहीं रास्ते से गुजर रहे पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने महिला की मौत के बाद सड़क पर शव को रखकर विरोध प्रदर्शन कर रहे परिजनों से मुलाकात की और जिला प्रशासन को इस तरह की लापरवाही को लेकर संज्ञान लेने और तत्काल मदद करने की बात कही है.
पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी वाहन चालक को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया है. हादसे के बाद ग्रामीणों में भी भारी आक्रोश देखा जा रहा है. यह हादसा लापरवाही और नशे में ड्राइविंग के खिलाफ सख्त कदम उठाने की जरुरत को सामने लाता है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB