महापौर पर सरकारी जमीन पर कब्जे का आरोप, कांग्रेस पार्षद दल ने किया कार्रवाई की मांग, प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल
Mayor accused of occupying government land, Congress councilor group demands action, questions raised on administration's silence
बिलासपुर : नगर निगम की महापौर पूजा विधानी एक बार फिर से विवादों के घेरे में है. कांग्रेस पार्षद दल ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि महापौर पूजा विधानी और उनके पति अशोक विधानी मोपका एवं बूटा पारा देवरीखुर्द क्षेत्र में सरकारी जमीनपर अवैध रूप से ईंट भट्ठा चला रहे हैं.
कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि विधानी दंपत्ति के पास निजी जमीन उपलब्ध होने के बावजूद उन्होंने सरकारी ज़मीन पर कब्जा कर निर्माण कार्य किया। जो नियमों का खुला उल्लंघन है.
पार्षद दल ने बताया कि कुछ दिनों पहले इस विषय पर अखबारों में भी खबरें प्रकाशित हुई थीं. जिनमें स्पष्ट रूप से बताया गया था कि किस तरह राजस्व विभाग की मिलीभगत से यह अवैध कब्जा और निर्माण चल रहा है. इसके बावजूद प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की.
कांग्रेस पार्षद दल की प्रमुख मांगें:
इस पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए.
दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए.
मामले में शामिल राजस्व विभाग के अधिकारियों पर भी कार्रवाई हो.
प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाल
फिलहाल इस पूरे मामले में न तो महापौर पूजा विधानी की ओर से कोई प्रतिक्रिया आई है. और न ही नगर निगम प्रशासन ने कोई सफाई दी है. कांग्रेस पार्षदों का कहना है कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई. तो वे आंदोलन की राह अपनाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



