संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव, लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

The body of a middle-aged man was found under suspicious circumstances, causing a sensation in the area, suspicion of murder, and the police are investigating the case.

संदिग्ध हालात में मिला अधेड़ का शव, लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, हत्या की आशंका, पुलिस कर रही मामले की जांच

खैरागढ़ : जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर ग्राम गाड़ाडीह में एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान तुलाराम पटेल उम्र करीब 52 साल निवासी किल्लापारा, खैरागढ़ के रुप में हुई है.
मिली जानकारी के मुताबिक तुलाराम पटेल रविवार रात करीब 10 बजे किसी काम से खैरागढ़ से गाड़ाडीह गया था. जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा. सोमवार को गाड़ाडीह गांव के पास उसका शव मिलने की खबर मिली. हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। फ़िलहाल मामले में हत्या की आशंका जताई जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB