बाइक से महिला को छोड़ने पंहुचा गांव, अवैध संबंध के शक में आरोपियों ने ठेकेदार को उतारा मौत के घाट, 2 नाबालिग समेत 8 आरोपी गिरफ्तार
A contractor was killed by the accused on suspicion of an illicit relationship after he arrived at his village to drop off a woman. Eight accused, including two minors, were arrested.
खैरागढ़ : खैरागढ़ पुलिस ने ग्राम गाड़ाडीह में हुई बिल्डिंग ठेकेदार तुलाराम पटेल की हत्या की गुत्थी को महज 12 घंटों के भीतर सुलझा लिया है. केसीजी पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जबकि वारदात में शामिल 2 नाबालिग बालकों को भी हिरासत में लिया गया है.
मिली जानकारी के मुताबिक किल्लापारा निवासी बिल्डिंग ठेकेदार तुलाराम पटेल उम्र 45 साल के पास ग्राम गाड़ाडीह की एक महिला रेजा मजदूर के रूप में काम करती थी. 8 मार्च की शाम जब तुलाराम उसे मोटरसाइकिल से छोड़ने गांव पहुंचे. तो वहां मौजूद आरोपियों ने अवैध संबंध के शक में उन्हें घेर लिया. आरोपियों ने "गांव बिगाड़ रहे हो" की बात को लेकर उन पर हमला कर दिया. लात-घूंसों की मारपीट से आई गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
खैरागढ़ पुलिस ने अपराध क्रमांक 107/2026 के तहत BNS की धाराओं में मामला दर्ज किया है. गिरफ्तार आरोपियों में कीर्तन यादव, समय यादव, आशीष यादव, रूपलाल वर्मा, पल्टन और पवन वर्मा शामिल हैं. पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है. जिले में 15 दिनों के भीतर यह दूसरी बड़ी वारदात है. जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



