दिनदहाड़े धारदार चाकू से जानलेवा हमला, बदमाश आशिष यादव चढ़ा धमतरी पुलिस के हत्थे, पुरानी रंजिश में सैलून में किया वार, आरोपी से हथियार जप्त
A deadly attack with a sharp knife in broad daylight, criminal Ashish Yadav was caught by Dhamtari police, attacked a salon due to an old rivalry, weapon seized from the accused.
धमतरी : धमतरी शहर में पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला करने वाले आरोपी को सिटी कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है. घटना इतवारी बाजार स्थित एक सैलून में हुई, जहां आरोपी ने युवक पर धारदार चाकू से हमला कर दिया था.
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी आशुतोष उर्फ आशिष यादव उम्र 20 साल निवासी बांसपारा धमतरी की प्रिंस नेताम निवासी बांसपारा से पहले से रंजिश चल रही थी. बताया गया कि नवंबर माह में प्रिंस नेताम ने आशिष यादव पर हंसिया से हमला किया. जिसके बाद प्रिंस नेताम को बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया था.
बाल संप्रेक्षण गृह से छूटने के बाद से ही आशिष यादव बदला लेने की फिराक में था और मौके की तलाश कर रहा था। सोमवार को बांसपारा इतवारी बाजार स्थित प्रदीप सैलून में प्रिंस नेताम को अकेला पाकर आरोपी ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और घटना के बाद मौके से फरार हो गया.
वारदात की खबर मिलते ही थाना सिटी कोतवाली धमतरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर सबूत जुटाए. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल धारदार चाकू भी जब्त किया है. आरोपी के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली धमतरी में धारा 109(1), 296, 351(3) बीएनएस के तहत जुर्म दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



