युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में पसरा मातम, चना-मुर्रा बेचने वाली बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

A young woman hanged herself, leaving her family in mourning. An elderly woman selling chickpeas and murrah was brutally murdered, causing a stir. Police are investigating both cases.

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, परिवार में पसरा मातम, चना-मुर्रा बेचने वाली बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या, मचा हड़कंप, दोनों मामलों की जांच में जुटी पुलिस

चना-मुर्रा बेचने वाली बुजुर्ग महिला की बेरहमी से हत्या

जशपुर : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिला जशपुर के पत्थलगांव थाना क्षेत्र से हत्या की वारदात सामने आई है. घर में अकेली रह रही एक बुजुर्ग महिला की अज्ञात आरोपी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है. खबर मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वाड की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है. ये मामला पत्थलगांव थाना क्षेत्र के फूलेता चौक का है.
मिली जानकारी के मुताबिक  बुजुर्ग महिला शांति बाई यादव को अज्ञात व्यक्ति ने धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया. परिजन के बताया कि शांति बाई यादव घर में अकेली रहती थीं और चना-मुर्रा बेचकर अपना जीवन यापन करती थीं. मृतिका का भतीजा उन्हें एक शादी समारोह में ले जाने के लिए घर पहुंचा. जैसे ही वह घर के अंदर गया तो जमीन पर खून से लथपथ पड़ी अपनी बुआ को देखकर उसके होश उड़ गए.
वारदात की खबर मिलते ही पत्थलगांव पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया. फ़िलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है.
पुलिस ने डॉग स्क्वाड की टीम को बुलाया. जो आसपास के इलाके में सुराग तलाशने में जुटी हुई है. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह अभी तक साफ नहीं हो पाई है.  पुलिस हर एंगल से जांच करते हुए अज्ञात आरोपी की तलाश में जुटी हुई है. फिलहाल इस निर्मम हत्या की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है. अब देखना होगा कि पुलिस इस सनसनीखेज वारदात के आरोपी तक कब तक पहुंच पाती है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB

युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी,

रामानुजगंज : रामानुजगंज-रामचंद्रपुर विकासखंड के दूरस्थ ग्राम चूनापत्थर में सोमवार दोपहर एक 18 वर्षीय युवती ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली. इस घटना ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया है. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
मिली जानकारी के मुताबिक मृतका युवती देवकालिया घटना के समय उसके पिता धीरूराम घर के दूसरे कमरे में मौजूद थे. परिवार के सदस्यों ने जब कमरे में जाकर देखा तो युवती अपने दुपट्टे के सहारे फंदे पर लटकी मिली. घटना के बाद घर वालों ने पुलिस को खबर किया.
पुलिस को मिलने पर थाना रामानुजगंज की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई पूरी की. मंगलवार को मृतक युवती का पोस्टमार्टम रामानुजगंज जिला अस्पताल में कराया गया. पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर मामले की गहनता से जांच कर रही है.
मृत युवती के पिता धीरूराम ने बताया कि बेटी ने किस वजह से खुदकुशी की. यह उनके लिए समझ से परे है. पूरे परिवार में शोक और सदमा छा गया है. उन्होंने पुलिस से न्याय और मामले की पूरी गहनता से जांच करने की मांग की. स्थानीय माहौल: घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.
ग्रामीणों ने कहा कि यह दुखद घटना पूरे इलाके में चिंता और सहानुभूति का कारण बनी है. स्थानीय लोग परिवार के साथ खड़े हैं और उन्हें मानसिक सहारा देने का प्रयास कर रहे हैं.
पुलिस जांच: पुलिस ने बताया कि युवती के शव का पोस्टमार्टम कर लिया गया है और प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर यह स्पष्ट करने की कोशिश की जा रही है कि आत्महत्या के पीछे क्या कारण था. परिवार और आसपास के लोगों से पूछताछ जारी है. पुलिस मामले में कोई भी पहलू नजरअंदाज नहीं कर रही है और पूरी गहनता से जांच की जा रही है. इस तरह के आत्महत्या के मामलों में मानसिक स्वास्थ्य और सामाजिक दबाव भी एक महत्वपूर्ण कारक हो सकता है. ग्रामीण और पुलिस दोनों ही यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि किसी भी तरह की संवेदनशील जानकारी को सार्वजनिक नहीं किया जाए और परिवार की भावनाओं का सम्मान किया जाए.
इस घटना ने यह संदेश दिया है कि मानसिक स्वास्थ्य और पारिवारिक समर्थन की जरूरत हर व्यक्ति के जीवन में कितनी जरुरी होती है. पुलिस ने लोगों से अपील किया है कि किसी भी संदिग्ध या जोखिम भरे व्यवहार की तुरंत जानकारी दें ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB