साइकिल सहित नहर में गिरने से 7 साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध मौत, पसरा मातम, मां ने पति पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप, जांच में जुतु पुलिस

A 7-year-old boy died in a suspicious accident after falling into a canal along with his bicycle, causing widespread mourning. The mother accused her husband of murdering her son. The Jutu police are investigating.

साइकिल सहित नहर में गिरने से 7 साल के मासूम बच्चे की संदिग्ध मौत, पसरा मातम, मां ने पति पर लगाया बेटे की हत्या का आरोप, जांच में जुतु पुलिस

जांजगीर-चांपा : जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम भिलौनी में 7 साल के मासूम आयुष यादव की संदिग्ध हालत में मौत हो गई. घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है. फिलहाल पामगढ़ पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह सामने आ पाएगी.
बताया जा रहा है कि बच्चे का पिता मासूम का शव लेकर घर पहुंचा और परिजनों को बताया कि वह नशे में था और साइकिल नहर में गिर गई. जिससे उसका बेटा पानी में डूब गया. वहीं मृतक बच्चे की मां ने अपने पति पर ही हत्या का गंभीर आरोप लगाया है. मां का कहना है कि उसका पति शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था और कई दिनों से बेटे को मार डालने और खुद को खत्म करने की धमकी दे रहा था.
मिली जानकारी के मुताबिक बीती रात पिता बच्चों को लेकर घर से निकला था, जिसके बाद सुबह यह घटना सामने आई. फिलहाल पामगढ़ पुलिस आरोपी पिता से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असल वजह सामने आ पाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB