लोमड़ी का आतंक, खाने के बाद टहलने गए युवक पर लोमड़ी ने किया हमला, नाक पर 13 टांके, लोगों में दहशत का माहौल, अब तक 17 लोग घायल

Terror of fox fox attacked a young man who went for a walk after eating 13 stitches on his nose atmosphere of panic among people 17 people injured so far

लोमड़ी का आतंक, खाने के बाद टहलने गए युवक पर लोमड़ी ने किया हमला, नाक पर 13 टांके, लोगों में दहशत का माहौल, अब तक 17 लोग घायल

कोरबा : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और मुंगेली में लोमड़ी के हमलों के बाद अब कोरबा जिले में भी लोगों में दहशत का माहौल है. दर्री थाना क्षेत्र के राजीव नगर में एक युवक पर लोमड़ी ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल का इलाज अस्पताल में जारी है. तीन जिलों में अब तक लोमड़ी ने 17 लोगों पर हमला किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक कोरबा के दर्री क्षेत्र के राजीव नगर निवासी मजदूर मनोज मतवारे उम्र 35 साल अपने घर के बाहर नर्सरी में काम कर रहा था. उसी समय एक लोमड़ी ने उस पर हमला कर दिया.
करीब 10 मिनट तक मनोज और लोमड़ी के बीच संघर्ष चलता रहा. जिसके दौरान उसकी चीख-पुकार सुनकर कुछ युवकों ने उनकी जान बचाई. इस हमले में उसके चेहरे और हाथ पर गंभीर चोटें आईं है. हमले में लोमड़ी ने उसका नाक का हिस्सा भी नोच लिया है. हमले में गंभीर रुप से घायल मनोज को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है.
मनोज मतवारे मजदूरी का काम करता है. उसकी पत्नी और बच्चे साथ रहते हैं. खाना खाकर युवक बस्ती से लगे नर्सरी में लघु शंका करने गया हुआ था. इस दौरान अचानक एक लोमड़ी ने पीछे से पहले हाथ मे हमला किया. उसे लगा कि कुत्ते ने हमला किया और लात से मारने के बाद आगे गया. इसके बाद फिर से पलटकर उसने चेरे पर हमला कर दिया. इस हमले में लोमड़ी ने नाक को नोच लिया 13 टांके लगे हैं. इस हमले के बाद लोग दहशत के माहौल में है कि कहीं छोटे बच्चों पर भी हमला न कर दे.
पिछले कुछ दिनों से जंगल से बस्ती के नर्सरी में लोमड़ी घूम रही है. जिससे स्थानीय लोगों में दहशत है. बिलासपुर और मुंगेली में पहले ही लोमड़ी के हमलों में 16 लोग घायल हो चुके हैं. और अब कोरबा में 17वां मामला सामने आया है.
हालांकि, इस गंभीर स्थिति के बावजूद वन विभाग अब तक बेखबर नजर आ रहा है और लोगों की सुरक्षा के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LEzQMc7v4AU8DYccDDrQlb