निर्माणाधीन शो-रुम में काम के दौरान 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन में करंट लगने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत, मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

A contractor died a painful death due to electric shock from a 33 KV high voltage line while working in a showroom under construction, causing a stir, police started investigation

निर्माणाधीन शो-रुम में काम के दौरान 33 केवी हाई वोल्टेज लाइन में करंट लगने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत, मचा हडकंप, जांच में जुटी पुलिस

कोरबा : कोरबा जिले के जलगांव के ऑटो मोबाइल कंपनी के एक निर्माणाधीन शो-रुम में काम के दौरान हाई वोल्टेज लाइन में करंट लगने से ठेकेदार की दर्दनाक मौत हो गई. बताया जा रहा है कि ऊपरी हिस्से के कामकाज का निरीक्षन के दौरान 33 केवी विद्युत लाइन के हाई वोल्टेज करंट से संपर्क होने पर उसके प्राण पखेरु उड़ गए. तारपोलिन पर गिरे उसके शव को अग्निशमन विभाग की टीम ने रिकवर किया. दर्री पुलिस ने मामले की जांच शुरु की है.
मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार की सुबह गोपालपुर मार्ग पर जैलगांव क्षेत्र में एक ऑटो मोबाइल कंपनी के द्वारा इस इलाके में कारोबार के मकसद से शो-रुम का निर्माण कराया जा रहा है. काफी तादाद में कामगार इसमें नियोजित किए गए हैं. बताया गया कि राम प्रताप यादव उम्र 55 साल आनंद नगर छुराकछार इस काम का ठेकेदार है. काम की प्रगति को जानने के लिए ठेकेदार खुद उपरी हिस्से में चढ़ा हुआ था. संबंधित क्षेत्र में काफी करीब से बिजली कंपनी की 33 केवी लाइन गुजरी हुई है. उसके करंट के असर से ठेकेदार नही बच सका. नतीजा यह हुआ कि इसी दरम्यान वह लाइन के संपर्क में आकर झुलस गया. और कुछ ही देर में उसका शरीर काला पड़कर प्राणहीन हो गया.
घटनाक्रम से मजदूर और आसपास के लोग सकते में आए. उनकी खबर पर दर्री पुलिस मौके पर पहुंची. रेस्क्यू ऑपरेशन को लेकर बिजली कंपनी के अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों को भी वहां पर बुलवाया गया. अधिकारियों की देखरेख में जरुरी कार्रवाई की गई और उस हिस्से से मृतक रामप्रताप यादव आकाश रिकवर करने का काम पूरा किया गया.
पुलिस ने प्राथमिक दृष्टि से इस मामले को लापरवाही पूर्वक काम करने से लिया है और मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के आधार पर जो चीज सामने आएंगे उसके मुताबिक अगली कार्रवाई की जाएगी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI