आरंग को मिली करोड़ों की सौगात, विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन, छत्तीसगढ़ को मिला 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव

Arang got a gift of crores, inauguration of development works and Bhoomi Pujan; Chhattisgarh got investment proposals of more than Rs 15,000 crore

आरंग को मिली करोड़ों की सौगात, विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन, छत्तीसगढ़ को मिला 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव

आरंग को मिली करोड़ों की सौगात, विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन

आरंग : प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अरुण साव आरंग पहुंचे. उन्होंने आरंग विधानसभा क्षेत्र के नगरीय निकायों को 14 करोड़ 34 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी.
आरंग पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उप मुख्यमंत्री अरुण साव का जोरदार स्वागत किया. इस मौके पर आरंग विधायक गुरु खुशवंत साहेब भी मौजूद रहे. कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आरंग विधासभा क्षेत्र के नगर पालिका आरंग, मंदिरहसौद नगर पंचायत चंदखुरी और समोदा में 27 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 88 निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया. उन्होंने आरंग विधानसभा को कुल 14 करोड़ 34 लाख रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय किसान दिवस की दी बधाई

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी किसानो को राष्ट्रीय किसान दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार किसानो के हितों के संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है. राज्य सरकार ने किसानों से 21 क्विंटल के मान से 3100 रुपये में धान खरीदी करने के साथ ही 3716 करोड़ रुपए धान बोनस की राशि भी किसानों को प्रदान की. किसानों के मसीहा माने जाने वाले पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसम्बर को किसान दिवस के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय में दृढ़ विश्वास रखने वाले चौधरी चरण सिंह किसानों के लिए किए गए कार्यों के लिए हमेशा याद किये जाएंगे.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI

छत्तीसगढ़ को मिले 15,000 करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव

रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नई दिल्ली में आयोजित इन्वेस्टर्स कनेक्ट मीट में देश के प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों को छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए आमंत्रित किया. उन्होंने राज्य की नई औद्योगिक नीति 2024-30 की खूबियों को साझा करते हुए इसे निवेशकों के लिए बेहद अनुकूल बताया। कार्यक्रम में शामिल हुए प्रमुख उद्योगपतियों से छत्तीसगढ़ सरकार को 15184 करोड़ के निवेश प्रस्ताव भी प्राप्त हुए.
मुख्यमंत्री साय ने निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ निवेश के लिए असीम संभावनाओं वाला राज्य है. हमारी नई औद्योगिक नीति उद्योगों को कर, भूमि, और बिजली में छूट के साथ-साथ सिंगल-विंडो क्लीयरेंस जैसी सुविधाएं देती है. यह नीति न केवल उद्योगों की स्थापना, बल्कि रोजगार सृजन पर भी जोर देती है.
छत्तीसगढ़ में कृषि, खाद्य प्रसंस्करण, ऊर्जा, खनन, और विनिर्माण जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं. नई औद्योगिक नीति में विशेष सब्सिडी और प्रोत्साहन पैकेज शामिल हैं. डिजिटल सिंगल विंडो सिस्टम 2.0 से सभी स्वीकृतियां और लाइसेंस प्राप्त करना आसान हो गया है. उद्योग विभाग द्वारा सब्सिडी जारी करने के लिए अधिकतम 3 स्तर और अधिकतम 7 दिनों की समय सीमा सुनिश्चित की गई है.
उद्योग स्थापित करने हेतु भूमि उपलब्ध कराने के लिए, न्यूनतम सरकार की अवधारणा के तहत निजी औद्योगिक पार्क को 30 प्रतिशत सब्सिडी देकर प्रोत्साहित किया जा रहा है. तो वहीं दूसरी तरफ, उद्योगों के लिए रेडी और विकसित प्लॉट आवेदन के 60 दिनों के भीतर सुनिश्चित कर रहे हैं.
उन्होंने बताया हम यह सुनिश्चित कर रहे कि उद्योग स्थापना एवं संचालन में सरकारी हस्तक्षेप न्यूनतम हो एवं यथासंभव सेल्फ सर्टिफिकेशन या ऑनलाइन माध्यम से हो ताकि उद्योग हेतु आपको सरकार के पास आने की जरुरत ना हो.
उद्योग विभाग के सचिव रजत कुमार ने उद्योगपतियों से चर्चा करते हुए बताया कि खनिज संपदा और खानों के लिए प्रसिद्ध छत्तीसगढ़ अब तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) के विनिर्माण का एक प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है. राज्य अपने औद्योगिक आधार को विविधतापूर्ण बनाते हुए फार्मास्यूटिकल्स, ट्रेन शेल, टेलीविज़न और प्रकाश उपकरणों जैसे विविध उत्पादों के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा रहा है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/CvTzhhITF4mGrrt8ulk6CI