एसपी से जुआ मामले को छुपाने का आरोप, एसएसपी ने किया सख्त कार्यवाही, चौकी प्रभारी और प्रधान आरक्षक तत्काल लाइन अटैच, 4 जुआरी गिरफ्तार
Accused of concealing a gambling case from the Superintendent of Police, the SSP took strict action, immediately attaching the outpost in-charge and head constable to the line, and arresting four gamblers.
रायगढ़ : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह को बीते 11 मार्च को चौकी रैरुमाखुर्द क्षेत्र के बरपाली जंगल में जुआ खेले जाने की खबर मिली थी. इस बारे में उनके द्वारा चौकी प्रभारी रैरूमाखुर्द एएसआई बृज किशोर गिरी से जानकारी ली गई. लेकिन उनके द्वारा मामले की स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई.
इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने नाराजगी जताई और रक्षित केंद्र, थाना घरघोड़ा तथा रैरूमाखुर्द पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर फौरन जुआ रेड कराई. कार्रवाई के दौरान चार जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया. जिनके कब्जे से 5 मोटरसाइकिल, 3 मोबाइल फोन और ₹10,600 नगद जप्त किया गया. आरोपियों के खिलाफ *छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट* के तहत कार्रवाई की गई है.
इस मामले में चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी और बीट के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट द्वारा सूचना संकलन का अभाव और पदीय कर्तव्यों के निर्वहन में गंभीर लापरवाही पाए जाने पर एसएसपी रायगढ़ द्वारा चौकी प्रभारी एएसआई बृज किशोर गिरी और बीट के प्रधान आरक्षक लक्ष्मी नारायण केंवट को तत्काल प्रभाव से लाइन अटैच कर दिया गया है. साथ ही थाना पूंजीपथरा में पदस्थ उपनिरीक्षक विजय एक्का को चौकी रैरूमाखुर्द प्रभारी बनाया गया है.
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



