नवापारा पुलिस की नशे के खिलाफ कार्रवाई, जौंदा धरसा रोड पर गांजा बेचने की फिराक में आरोपी सागर और कुंदन गिरफ्तार, मादक पदार्थ बरामद
Navapara police take action against drugs; accused Sagar and Kundan arrested while trying to sell marijuana on Jaunda Dharsa Road; drugs recovered.
रायपुर : रायपुर ग्रामीण पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गांजा के साथ गिरफ्तार किया है. थाना गोबरा नवापारा पुलिस ने मुखबिर की खबर पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के कब्जे से 1 किलो 100 ग्राम गांजा जब्त किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 हजार रुपये बताई जा रही है.
मिली जानकारी के मुताबिक 12 मार्च 2026 को थाना गोबरा नवापारा पुलिस को मुखबिर से खबर मिली कि ग्राम जौंदा धरसा रोड स्थित पंप हाउस के पास दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ गांजा रखकर उसकी बिक्री करने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं.
इस खबर के मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर थाना प्रभारी गोबरा नवापारा के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई और टीम को फौरन मौके पर रवाना किया गया. पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर प
हुंचकर आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध लोगों की तलाश शुरू की.
इसी दौरान पुलिस को दो युवक संदिग्ध हालत में दिखाई दिए. पुलिस टीम ने जब उनसे पूछताछ करने का प्रयास किया. तो दोनों युवक पुलिस को देखकर घबराकर भागने लगे. इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया.
पकड़े जाने के बाद दोनों युवकों से पूछताछ की गई. जिसमें उन्होंने अपना नाम सागर साहू और कुंदन विश्वकर्मा बताया. दोनों आरोपी ग्राम जौंदी के निवासी हैं और थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं. पुलिस ने जब आरोपियों के पास रखी बोरी की तलाशी ली तो उसके अंदर पॉलिथीन में अवैध मादक पदार्थ गांजा रखा हुआ मिला. इसके बाद पुलिस ने मौके पर ही आवश्यक कानूनी कार्रवाई करते हुए गांजा जब्त कर लिया.
जांच के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 1 किलो 100 ग्राम गांजा बरामद किया गया. जिसकी अनुमानित कीमत करीब 55 हजार रुपये आंकी गई है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 84/2026 के तहत नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) एक्ट की धारा 20(बी) के तहत मामला दर्ज कर लिया है.
इस कार्रवाई में थाना गोबरा नवापारा पुलिस टीम की अहम भूमिका रही. पुलिस टीम में उप निरीक्षक सोमन सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र साहू, प्रधान आरक्षक रणजीत साहू, आरक्षक हुलास साहू, आरक्षक टीकम साहू और आरक्षक तिवारी प्रसाद खूंटे का उल्लेखनीय योगदान रहा.
पुलिस ने आम नागरिकों से भी अपील किया है कि अगर उन्हें कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की बिक्री या तस्करी की जानकारी मिले तो फौरन पुलिस को खबर दें. ताकि ऐसे तत्वों के खिलाफ समय पर कार्रवाई की जा सके.
गिरफ्तार आरोपी
सागर साहू पिता स्व उमेश साहू, उम्र 28 साल निवासी ग्राम जौंदी चौकी चंपारण, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर
कुंदन विश्वकर्मा पिता प्रीतम विश्वकर्मा उम्र 21 साल निवासी ग्राम जौंदी चौकी चंपारण, थाना गोबरा नवापारा, जिला रायपुर
ताजा खबर से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें
https://chat.whatsapp.com/LNzck3m4z7w0Qys8cbPFkB



